Bigg Boss: माही ने कहा अमन को 'नामर्द', पब्लिक बोली- यही कोई लड़का बोल देता तो..

लाइव हिन्दुस्तान
share

Bigg Boss 20: माही विज का एक बयान उनके ऊपर ही भारी पड़ सकता है। एक्ट्रेस ने जो कहा, उसको लेकर ऑलरेडी सोशल मीडिया पल हलचल मच चुकी है।

Mahi Vij and Aman Gandhi
माही विज ने अमन गांधी को नामर्द कहा, वहीं काजी ने भी हां में हां मिला दी।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 का सफर जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे घर के भीतर खिलाड़ियों का पारा भी चढ़ना शुरू हो गया है। लगातार मानसिक दबाव, भूख-प्यार और टास्क में जीतते रहने की चुनौतियां कंटेस्टेंट पर प्रेशर बढ़ाती हैं। अब एक ताजा अपडेट के मुताबिक माही विज ने काजी तौकीर से उदिति सिंह और अमन गांधी के बीच बदलते समीकरणों पर बात की। बातचीत के दौरान अमन गांधी के खिलाफ बहुत सख्त शब्दों का इस्तेमाल करते हुए माही विज ने अमन को 'बिना रीढ़ वाला' (स्पाइनलेस) और 'नामर्द' कहा।

'सबको सॉरी बांटता फिरता है'

माही विज ने कहा, "इसको देखो। सबको सॉरी बांटता फिरता है।" माही ने अमन को इस घर में उदिति का PR कहा। माही विज ने घर में अमन की मौजूदगी को लेकर सवाल उठाया और हर वक्त सबको सॉरी बोलते रहने के लिए उनकी निंदा की। बातचीत के दौरान काजी ने भी माही की बात पर सहमति जताते हुए कहा कि अमन को घर में अपनी अलग पहचान बनाने की जरूरत है। माही ने मजाकिया लहजे में काजी से कहा कि उदिति कहे कि टेबल टेढ़ी है, तो अमन भी वही बोलेगा, और कहे कि चौकोर है, तब भी हां में हां मिला देगा।

इस हफ्ते कौन होगा शो से बाहर?

आपस में गॉसिप टाइम बिता रहे माही और काजी ने उदिति की मिमिक्री भी की। बता दें कि बिग बॉस 20 में अभी उदिति घर की कप्तान हैं और घरवालों के बीच समीकरण बदलते जा रहे हैं। पहले एक दूसरे के करीबी रहे ग्रुप अब आमने-सामने आ चुके हैं। जहां तक बात नॉमिनेशन्स की है तो माही विज, अमन गांधी, काजी तौकीर, कनिका मान, अरिश्फा खान और मैरी कॉम इस हफ्ते एविक्शन के लिए नॉमिनेट हुए हैं। हालांकि ऑडियंस इस हफ्ते किसे बाहर का रास्ता दिखाएगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

सलमान खान उठाएंगे ये मुद्दा?

जहां तक बात बिग बॉस 20 में माही के अमन को नामर्द कहने की है तो बहुत से लोगों को यह कमेंट बिलो द बेल्ट लगा। कमेंट सेक्शन में बहुत से लोगों ने लिखा है कि वह वीकेंड का वार में उम्मीद कर रहे हैं कि सलमान खान यह मुद्दा उठाएंगे। कई लोगों ने कहा है कि अगर इसी तरह का कमेंट किसी लड़के ने लड़की पर किया होता तो शायद हंगामा हो जाता। किसी ने कहा कि अमन भी सही नहीं है, वह माही के बचपन के ट्रॉमा का मजाक उड़ाते हैं। हालांकि असल में वीकेंड का वार में क्या होने वाला है, यह तो एपिसोड की रिलीज पर ही पता चलेगा।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss: माही ने कहा अमन को 'नामर्द', पब्लिक बोली- यही कोई लड़का बोल देता तो..