‘आयरलैंड से है मेरी वाइफ’, बिग बॉस 20 में बोले 'पंचायत' के दामाद जी, सलमान का रिएक्शन वायरल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bigg Boss 20: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का आगाज हो गया है। ‘पंचायत’ के दामाद जी उर्फ आसिफ खान ने इस बार शो में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है।

Asif khan
पंचायत के दामाद जी की असली वाइफ

आपको ‘पंचायत’ के दामाद जी उर्फ गणेश तो याद ही होंगे? उन्होंने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ले ली है। शो के प्रीमियर पर होस्ट सलमान खान से बातचीत के दौरान आसिफ ने अपनी पर्सनल लाइफ और अपनी पत्नी जेबा के बारे में बात की, जिसके बाद से ही फैंस के बीच यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि असल जिंदगी में आसिफ की लाइफ पार्टनर कौन हैं।

कौन हैं आसिफ खान की पत्नी जेबा?

शो में सलमान खान से बातचीत के दौरान आसिफ ने बताया कि उनकी शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी जेबा आयरलैंड से हैं। इस पर सलमान ने मजाकिया अंदाज में आसिफ से पूछा कि उन्होंने आयरलैंड की लड़की को कैसे पटा लिया? आसिफ ने इसका मजेदार जवाब देते हुए कहा कि उनकी पत्नी असल में मुंबई के जोगेश्वरी की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि जब जुहू-बांद्रा इलाके के लोग उनसे पूछते हैं तो वह मजाक में कहते हैं कि उनकी पत्नी आयरलैंड से हैं। आसिफ ने बताया कि वह पढ़ाई के लिए आयरलैंड गई थीं।

कब हुई थी आसिफ की शादी?

वेब सीरीज ‘पंचायत’ में भले ही आसिफ का किरदार शादी की उलझनों और चुनौतियों से जूझता नजर आया था, लेकिन असल जिंदगी में उनकी प्रेम कहानी बेहद खूबसूरत रही है। आसिफ खान ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड जेबा से 10 दिसंबर 2024 को पारंपरिक तरीके से शादी रचाई थी। आसिफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, ‘कुबूल है 10.12.24’।

बॉलीवुड से लेकर ओटीटी तक का शानदार सफर

राजस्थान के निम्बाहेड़ा से ताल्लुक रखने वाले आसिफ खान का अभिनय करियर कुछ ऐसा रहा है-

थिएटर और कास्टिंग: जयपुर में 5 साल थिएटर करने और मुंबई में कास्टिंग असिस्टेंट के रूप में काम करने के बाद उन्होंने अपनी पहचान बनाई।

फिल्में: उन्होंने अक्षय कुमार की 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', अनुष्का शर्मा की 'परी', अर्जुन कपूर की 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' और 'पगलैट' जैसी फिल्मों में काम किया।

अनुष्का शर्मा से जुड़ा दिलचस्प किस्सा: अनुष्का शर्मा के साथ 'परी' की शूटिंग के दौरान ही आसिफ ने पहली बार एयरपॉड्स देखे थे। शूटिंग कट होने पर जब उन्होंने अनुष्का को कान में कुछ लगाते देखा, तब उन्हें पता चला था कि यह क्या गैजेट है।

ओटीटी हिट्स: 'मिर्जापुर' में 'बाबर' का किरदार, 'पाताल लोक', 'जामताड़ा' और 'पंचायत' में 'गणेश' का रोल उनके करियर के सबसे चर्चित मील के पत्थर साबित हुए।

बिग बॉस 20 में ली एंट्री

अब जब आसिफ खान बिग बॉस 20 के घर में प्रवेश कर चुके हैं, तो उनके चाहने वाले यह देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि पर्दे पर अपनी सादगी और कॉमिक टाइमिंग से दिल जीतने वाले 'गणेश' अनस्क्रिप्टेड रियल लाइफ गेम में कैसा कमाल दिखाते हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवी‘आयरलैंड से है मेरी वाइफ’, सलमान खान के सामने बोले 'पंचायत' के दामाद जी