Bigg Boss 20 में आम्रपाली ने किया काजी को रोस्ट, कहा- ये सब ऑडियंस के सामने मत करना

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bigg Boss 20: बिग बॉस हाउस में काजी तौकीर का रवैया शुरू से ही दर्शकों को थोड़ा इरिटेटिंग लगा है। इस बात से ऑडियंस के साथ-साथ घरवाले भी परेशान हैं।

Bigg Boss 20 Amrapali Dubey
बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में आम्रपाली दुबे कंटेस्टेंट काजी तौकीर की टांग खींचतीं नजर आईं।

रियलिटी टीवी शो 'भोजपुरी बवाल' के जरिए सुर्खियां बटोरने के बाद अब आम्रपाली दुबे 'बिग बॉस 20' में आ गई हैं। सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो में उनकी एंट्री काफी शानदार रही थी और अब धीरे-धीरे आम्रपाली ने ऑडिंयंस को अपनी डिफरेंट साइड दिखाना शुरू कर दिया है, जिसका वादा करके उन्होंने इस शो में कदम रखा था। बिग बॉस हाउस में काजी तौकीर का जरूरत से ज्यादा जोशीला बर्ताव दिखाना और अक्सर खुद को 'रॉकस्टार' कहते रहना कुछ कंटेस्टेंट को इरिटेट कर रहा है। हालिया एपिसोड में आम्रपाली दुबे ने इसी बात पर काजी तौकीर की टांग खींची।

ये सब ऑडियंस के सामने मत करना

आम्रपाली दुबे ने काजी को उनकी इन हरकतों के लिए उनकी टांग खींचते हुए कहा कि ये सब हरकतें ऑडियंस के सामने मत करना। बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड की एक क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसमें आम्रपाली दुबे के सामने काजी अपना सिग्नेचर स्टेप करते हुए खुद को रॉकस्टार कह रहे हैं। आम्रपाली को गुस्सा आ रहा था, लेकिन वह अपने आप को शांत रखते हुए काजी को समझाती हैं कि वह जो चीज अक्सर घर के भीतर करते रहते हैं यह उन्हें ऑडियंस के सामने नहीं करनी चाहिए, शायद यह उन्हें पसंद ना आए।

आम्रपाली ने दी काजी को यह सलाह

आम्रपाली दुबे ने इसके बाद काजी तौकीर को कुछ ऐसा समझाया, जिसकी शायद वह उम्मीद नहीं कर रहे थे। आम्रपाली दुबे ने कहा कि ये सब चीजें उन्हें अपने कॉन्सर्ट में नहीं करनी चाहिए। क्योंकि वहां पर ऑडियंस पैसा खर्च करके आती है। आम्रपाली ने कहा कि जहां पर ऑडियंस ने पैसा खर्च किया हो, वहां पर वो ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं करते हैं। आम्रपाली ने कहा कि उन्हें लगता है कि जहां आदमी पैसा खर्च करके जाता है, वहां उसे गुस्सा जल्दी आ जाता है। हंगामा होने से सिर्फ सिंगर को ही नहीं बल्कि ऑर्गनाइजर्स को भी आर्थिक नुकसान होता है।

'शुक्र है रणबीर ने यह नहीं किया था'

आम्रपाली दुबे ने काजी तौकीर से कहा, "अच्छा है ना। कौन मना कर रहा है। लेकिन मैं आपको एक सलाह देती हूं। ये वहां मत कीजिएगा जहां टिकट वाला कॉन्सर्ट होगा। फ्री वाला कॉन्सर्ट होगा तो आप करिएगा। जब आदमी पैसा लगाकर जाता है ना, तो उसे गुस्सा जल्दी आता है। वो फिर कुर्सी वगैरह तोड़ता है तो फिर टेंट वाले और ऑर्गनाइजर्स का नुकसान होता है। गरीब आदमी क्या बिगाड़ा है।" जब काजी बाहर चले गए तो आम्रपाली दुबे जोर से हंसीं और उन्होंने कहा- भगवान का शुक्र है कि रणबीर कपूर ने रॉकस्टार में यह नहीं किया था। क्योंकि तब फिल्म हिट नहीं हो पाती।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 20 में आम्रपाली ने किया काजी को रोस्ट, कहा- ऑडियंस के सामने मत करना