
'वो मेरा है, शहबाज की कसम', तान्या ने पहना अमाल का स्वेटर, जीशान ने बनाया मजेदार वीडियो
संक्षेप: बिग बॉस 19 में बीते एपिसोड में देखने को मिला कि तान्या मित्तल ने अमाल का स्वेटर पहनकर मालती को चिढ़ाना चाहा। वो स्वेटर पहनकर मालती के सामने आती हैं। अब तान्या और मालती के बीच स्वेटर को लेकर छिड़ी जंग पर जीशान कादरी का रिएक्शन आया है।
बिग बॉस 19 का खेल दिलचस्प होता जा रहा है। तान्या मित्तल और मालती चाहर के बीच अमाल के स्वेटर को लेकर जंग छिड़ी है। पहले जहां मालती अमाल का स्वेटर पहन रही थीं। बीते एपिसोड में तान्या ने मालती के बॉक्स से अमाल का स्वेटर निकाल कर पहन लिया। मालती बाद में उस स्वेटर के बारे में बात करती नजर आईं। अमाल के स्वेटर के लिए तान्या और मालती के बीच छिड़ी जंग के बीच जीशान कादरी ने एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है।

जीशान का मजेदार वीडियो
जीशान ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें तान्या अमाल का ग्रे कलर का स्वेटर पहनती नजर आ रही हैं। इसके बाद जीशान कहते हैं- मेरा स्वेटर और दोनों लड़कियां ये सोच कर पहन रही हैं कि वो अमाल का स्वेटर है। भाई मैं शहबाज की कसम खा रहा हूं, वो मेरा स्वेटर है। घरवालों क्या कर रहे हो? तान्या क्या कर रही हो? मालती मेरा स्वेटर मुझे लौटा दो, दिल्ली में बहुत ठंड पड़ रही है, मुझे दिल्ली जाना है।
अमाल के स्वेटर पर तान्या और मालती की जंग
बता दें, बीते एपिसोड में देखने को मिला कि तान्या मालती के बॉक्स से ग्रे कलर का स्वेटर निकाल कर पहन लेती हैं। इसके बाद तान्या कहती हैं कि स्वेटर देखकर मालती के तोते उड़ गए। वहीं, मालती गौरव और प्रणित से कहती नजर आती हैं कि अब उन्हें बहुत ज्यादा गुस्सा आ रहा है। अब तो वो स्वेटर उन्हें चाहिए।
अमाल की टी-शर्ट तान्या ने ली वापस
तान्या पूरा दिन अमाल का स्वेटर पहनकर घूमती हैं। वहीं, अगली सुबह जब तान्या तैयार हो रही होती हैं तो मालती अपने बॉक्स से एक टी-शर्ट निकालती हैं। वो तान्या से कहती हैं कि ये अमाल की टी-शर्ट है, उन्हें चाहिए? तान्या हां में जवाब देती हैं और वो टी-शर्ट ले लेती हैं। इसके बाद तान्या मालती से कहती हैं कि उनके पास जितने भी अमाल के कपड़े हैं, वो वापस कर दें।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




