Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Zeishan Quadri Raised Important Point about Farhana and Amaal Fight
BB19: जीशान कादरी ने उठाया अहम सवाल, फरहाना-अमाल के झगड़े में क्या नोटिस की यह बात?

BB19: जीशान कादरी ने उठाया अहम सवाल, फरहाना-अमाल के झगड़े में क्या नोटिस की यह बात?

संक्षेप: Bigg Boss 19: फरहाना भट और अमाल मलिक के बीच हुआ झगड़ा इस सीजन का सबसे बड़ा झगड़ा माना जाता है। अमाल मलिक ने फरहाना से खाना छीनकर फेंक दिया था और उनकी मां को बुला भला कहा था।

Sat, 25 Oct 2025 08:22 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bigg Boss 19: रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 19' का हिस्सा रहे राइटर-एक्टर जीशान कादरी ने अमाल-फरहाना के झगडे़ पर रिएक्शन दिया है। एक इंटरव्यू में जीशान कादरी ने बताया है कि उनके मुताबिक अमाल मलिक ने वैसा कुछ नहीं बोला था, जैसा सोशल मीडिया पर हर जगह दिखाकर फरहाना भट के लिए सिम्पैथी लूटी जा रही है। जीशान कादरी ने इसके पीछे की वजह भी समझाई है कि उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि अमाल ने उतनी बुरी बात नहीं कही थी, जैसी कि पब्लिक डोमेन में कही जा रही है।

फरहाना-अमाल में हुआ था झगड़ा

जीशान कादरी से पूछा गया कि फरहाना और अमाल के बीच बहस की क्लिप में अमाल के कुछ शब्दों को म्यूट कर दिया गया है। लोग मानकर चल रहे हैं कि उन्होंने बहुत गंदी गाली दी है फरहाना को, बहुत से सेलेब्रिटीज ने इस पर आवाज भी उठाई है। कुछ लोग कह रहे हैं कि वो एक लड़की के लिए इतनी गंदी बात कैसे बोल सकते हैं, तो वहीं कुछ का कहना है कि उन्होंने फरहाना को एनाबेल की बेटी कहा है। इस बात के जवाब में जीशान कादरी ने कहा कि उन्होंने वो क्लिप देखी हुई है।

जीशान कादरी ने उठाया यह सवाल

बिग बॉस 19 से कुछ ही वक्त पहले एविक्ट हुए जीशान कादरी ने कहा, "इस तरह की 'गाली' के बाद क्या आपने वहां पर रिएक्शन्स देखे लोगों के? किसी का कोई रिएक्शन नहीं था। सब नॉर्मल थे। तो ऐसा कैसे हो सकता है कि बगल में बैठी है नेहल और सामने बैठी है तान्या, लेकिन इतनी गंदी गाली पर किसी का कोई रिएक्शन ही नहीं है।" जीशान ने कहा- आप पहले यह सवाल नेहल और तान्या के ऊपर रखकर देखो। कुछ तो रिएक्शन आना चाहिए। और अगर नहीं है तो एनाबेल की बेटी ही बोला होगा।

अच्छी थी जीशान-अमाल की यारी

जीशान कादरी ने कहा- क्योंकि हमें चीजें अपने हिसाब से मानकर चलनी हैं और अमाल को गलत ही दिखाना है, तभी तो वो शब्द ला रहे हो ना। अच्छा दिखाना होता तो आप यह शब्द नहीं लाते। बता दें कि बिग बॉस 19 में अमाल मलिक और जीशान कादरी की काफी अच्छी दोस्ती रही है। वह दोनों शो के भीतर अक्सर साथ भी नजर आए, लेकिन अलग-अलग मुद्दों पर कई बार बंट भी गए।

ये भी पढ़ें:KBC वाले बच्चे ने बताई अपने रूखे बर्ताव की वजह? सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट
ये भी पढ़ें:Day 4: लगातार नीचे जा रहा है थामा का कलेक्शन, तेलुगू वर्जन से कमाए बस इतने करोड़
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।