Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg boss 19 winner trophy first glimpse, see here
बिग बॉस 19 की ट्रॉफी की पहली झलक, जानिए क्या है खास इस ट्रॉफी के डिज़ाइन में

बिग बॉस 19 की ट्रॉफी की पहली झलक, जानिए क्या है खास इस ट्रॉफी के डिज़ाइन में

संक्षेप:

बिग बॉस 19 के फिनाले को अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। ऐसे में विनर को दी जाने वाली ट्रॉफी की पहली झलक सामने आ गई है। कुछ खास होती इस सीजन की ट्रॉफी। इस ट्रॉफी के लिए गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, तान्या भट्ट के बीच जबरदस्त टक्कर होने वाली है।

Dec 04, 2025 10:51 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 अपने अंतिम पढ़ाव पर पहुंच गया है। इस शनिवार यानी 7 दिसंबर को इस सीजन का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। आखिरी मुकाबला टॉप 5 कंटेस्टेंट जिसमें गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, अमाल मलिक और तान्या मित्तल शामिल है। शो का ग्रैंड फिनाले हर सीजन की तरह शानदार होने वाला है। कई डांस परफॉरमेंस, कई सेलेब्रिटी इस खास मौके पर नजर आने वाले हैं। इस बीच बिग बॉस 19 की शानदार ट्रॉफी की भी पहली झलक सामने आ गई जो खास है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बिग बॉस की ट्रॉफी

हर सीजन की जीत की ट्रॉफी हमेशा खास रही है। उस ट्रॉफी का डिज़ाइन किसी खास संदेश के साथ होता है। जैसे रुबीना दिलैक जब जीतीं थीं तो उन्हें बिग बॉस की आंख वाली ट्रॉफी दी गई थी। तेजस्वी प्रकाश को पंखो वाली, सिद्धार्थ शुक्ला को BB के डिज़ाइन वाली। अब जो ट्रॉफी जीतने वाले को दी जाएगी उसे दो हाथों की तरह घर के डिज़ाइन में ढाला गया है। दोनों हाथों को आपस में जोड़ते हुए बीच में BB लिखा हुआ है। जैसे कोई घर का आकार दिया गया हो।

मालती का एविक्शन

मौजूदा ट्रैक की बात करें तो मालती चाहर को मिड वीक एविक्शन में शो से बाहर कर दिया गया है। मालती टॉप 6 कंटेस्टेंट में सबसे पीछे चल रही थीं। गेम में उन्हें कम ही शामिल देखा गया था। मालती के जाने से उनके दोस्त प्रणित मोरे दुखी हुए। मालती ने शो की शुरुआत में तान्या मित्तल की असलियत घरवालों को दिखाने की कोशिश की थी। शुरुआत में दोनों को एक दूसरे के साथ दुश्मनी निभाते देखा गया था। लेकिन शो के अंत तक दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। अब शो के बाहर भी ये दोस्ती नजर आती है या नहीं ये देखना मजेदार होगा।

ग्रैंड फिनाले

बता दें, बिग बॉस का फिनाले एपिसोड इस 7 दिसंबर यानी शनिवार को होने वाला है। कंटेस्टेंट को परफॉरमेंस देनी होंगी, पुराने कंटेस्टेंट शो का हिस्सा बनते नजर आएंगे। वहीं टॉप 5 कंटेस्टेंट गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और अमाल मलिक एक दूसरे को कड़ी चुनौती देते नजर आने वाले हैं। इन पांचों में से कौन जीत के नजदीक पहुंचता है ये देखना मज़ेदार होने वाला है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।