Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 winner Grand Finale Sunny Arya Shocking Reveals Gaurav Khanna Not Win Trophy farhana bhatt amaal mallik
Bigg Boss 19: ग्रैंड फिनाले से पहले लीक हो गया विनर का नाम? एक्स कंटेस्टेंट का दावा, गौरव को विनर नहीं बनने देंगे मेकर्स

Bigg Boss 19: ग्रैंड फिनाले से पहले लीक हो गया विनर का नाम? एक्स कंटेस्टेंट का दावा, गौरव को विनर नहीं बनने देंगे मेकर्स

संक्षेप:

Bigg Boss 19 शो के विनर को लेकर इंटरनेट पर कुछ सुगबुगाहट सुनने को मिली है। लेकिन अब विनर को लेकर जो खबर सामने आ रही है, उसे सुनकर आपके भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

Dec 06, 2025 08:08 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bigg Boss 19 Winner: सलमान खान का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' ने पूरे सीजन दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं, अब ये अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। कल यानी 7 दिसंबर को 'बिग बॉस 19'का ग्रैंड फिनाले हैं। ऐसे में अब हर किसी धड़कनें तेज हो चुकी हैं कि इस सीजन के विनर की ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी। इस बीच अब शो के विनर को लेकर इंटरनेट पर कुछ सुगबुगाहट सुनने को मिली है। लेकिन अब विनर को लेकर जो खबर सामने आ रही है, उसे सुनकर आपके भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। तो आइए जानते हैं…

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तहलका ने विनर को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

दरअसल, बिग बॉस 17 के एक्स कंटेस्टेंट तहलका भाई उर्फ सनी आर्या ने 'बिग बॉस 19' के विनर को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। तहलका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में वह कहते हैं, 'बिग बॉस 19 से निकलकर आई है एक बहुत जबरदस्त खबर। बहुत लोग उम्मीद लगाकर बैठ हैं कि गौरव भाई को जितवाकर रहेंगे, लेकिन आज मेरे पास 5 बजकर 21 मिनट पर फोन की घंटी बजती है और पता चलता है कि मेकर्स ने प्लान चेंज कर दिया।'

लास्ट मूवमेंट पर कुछ चेंज हो सकता है

सनी ने आगे कहा, 'अब ये जितवा रहे हैं किसी और को ऐसा सौ परसेंट तय हो चुका है। अब लास्ट मूवमेंट पर कुछ चेंज हो जाए तो अलग बात है, लेकिन ये बात पक्की आई है। इसके बावजूद आप जमकर वोट करो उसे जो डिजर्व करता है कि इनका दिमाग घूम जाए। मैं किसी का नाम नहीं लूंगा, लेकिन जो डिजर्व करता है।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।