Video: आकांक्षा चमोला बोलीं- मैं खुश रहती हूं, लेकिन लोग ट्रोल करते हैं; श्री श्री रविशंकर ने समझाया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Video: गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने श्री श्री रविशंकर से पूछा कि क्या उन्हें हर जगह मैच्योर बिहेव करना चाहिए? श्री श्री रविशंकर का जवाब हो रहा है वायरल।

Video: आकांक्षा चमोला बोलीं- मैं खुश रहती हूं, लेकिन लोग ट्रोल करते हैं; श्री श्री रविशंकर ने समझाया

‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना इस वक्त ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग में बिजी हैं। इधर उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला, श्री श्री रविशंकर के सत्संग में पहुंची हैं। आकांक्षा ने श्री श्री रविशंकर से जो सवाल किया वो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग श्री श्री रविशंकर का जवाब सुन दंग रह गए हैं।

मुझे इस बात का गिल्ट है कि मैं… - आकांक्षा

सामने आए वीडियो की शुरुआत में आकांक्षा बोलती हैं, ‘जय श्री राम गुरुजी। मेरा नाम आकांक्षा चमोला है। मैं मुंबई से हूं। मैं भी एक एक्ट्रेस हूं। मेरी इंडस्ट्री में ऐसा हो रहा है कि हम कुछ भी करते हैं तो पब्लिक जज करने लगती है। मुझे इस बात का गिल्ट है कि मैं बहुत खुश हूं और बहुत चुलबुली हूं। आपके प्रोग्राम में आप यही कहते हैं कि आप हमेशा हंसते रहो, आप हमेशा मस्ती में रहो, आप हमेशा खिलखिलाते रहो।'

आकांक्षा का सवाल

आकांक्षा ने आगे कहा, 'लेकिन जब मैं ये सब करती हूं तो लोग अभी उसपर ऑफेंड होने लगे हैं। लोगों को लगता है कि यार ये इतनी खुश क्यों हैं? ये नाचती क्यों रहती है? ये हमेशा एंजॉय क्यों करती है? तो मुझे समझ नहीं आ रहा है कि क्या दुखी रहना ही अभी ट्रेंड हो गया है? मतलब क्या मुझे हर जगह जाकर सीरियस और मैच्योर बिहेव करना चाहिए? ताकि लोग मुझे एक्सेप्ट करें।’

श्री श्री रविशंकर का मजाक

श्री श्री रविशंकर ने कहा, ‘वो एक्सेप्ट करें न करें हमे क्या फर्क पड़ेगा।’ आकांक्षा बोलीं, ‘मुझे तो वैसे भी फर्क नहीं पड़ता।’ श्री श्री रविशंकर बोले, ‘फर्क पड़ रहा है न। अपना मस्ती में रहो। वो गाना है न, कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।’ आकांक्षा बोलीं, ‘गुरुजी। बस यही सुनना था मुझे आपसे।’

श्री श्री रविशंकर ने आकांक्षा को समझाया

श्री श्री रविशंकर ने आगे कहा, ‘देखो, कई बार लोग हमारी खुशी समझ नहीं पाते हैं। तो हमें क्या करना चाहिए, थोड़ा-सा कंट्रोल तरीके से उनको अपनी खुशी दिखानी चाहिए। पूरा दिखाने की जरूरत नहीं है।'

श्री श्री रविशंकर ने सुनाई कहानी

श्री श्री रविशंकर ने कहा, 'एक कहानी आपने सुनी है, गंगाजी मतलब नॉलेज। यमुनाजी प्रेम हैं तो गंगाजी ज्ञान हैं। तो जब गंगाजी उतरीं धरती पर लोग उन्हें संभाल नहीं पाए। तो शिवजी ने क्या किया कि उन्होंने अपनी जटाओं में बांधकर थोड़ा-सा एक हल्की-सी धारा छोड़ी है। इसी तरह तुम जहां लोग जितना समझते हैं उतना दिखाओ। बाकी सब अपने अंदर रखो।’

यहां देखिए पूरा वीडियो

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।