Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna replied Anupamaa fame Rupali Ganguly kapadia ji nahi khanna ji ne trophy jeeti hai
गौरव खन्ना ने रुपाली गांगुली को दिया जवाब, कहा- कपाड़िया जी नहीं, आकांक्षा के खन्ना जी जीते हैं

गौरव खन्ना ने रुपाली गांगुली को दिया जवाब, कहा- कपाड़िया जी नहीं, आकांक्षा के खन्ना जी जीते हैं

संक्षेप:

‘बिग बॉस 19’ के फिनाले से पहले ‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली ने गौरव खन्ना को सपोर्ट किया था और कहा था कि जीतेंगे तो कपाड़िया जी ही। इस पर अब गौरव का जवाब आया है।

Dec 08, 2025 02:15 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना ने ‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली के बयान पर रिएक्ट किया है। दरअसल, ‘बिग बॉस 19’ के फिनाले से पहले रुपाली गांगुली से पूछा गया था कि वह ‘बिग बॉस 19’ के फाइनलिस्ट में से किसे सपोर्ट कर रही हैं? तब रुपाली ने कहा था कि वह ‘बिग बॉस 19’ नहीं देख रही हैं, लेकिन उन्होंने रील्स में जितना भी देखा है उन्हें यकीन है कि गौरव खन्ना ही जीतेंगे। उन्होंने कहा था, ‘ट्रॉफी तो कपाड़िया जी ही लेकर जाएंगे।’

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गौरव खन्ना का जवाब

‘बिग बॉस 19’ के फिनाले के बाद जब गौरव को ये बात बताई गई और उनसे उनका रिएक्शन पूछा गया तब उन्होंने इंडिया फोरम से कहा, ‘इस बार ट्रॉफी खन्ना जी लाए हैं। अनुपमा चाहती थीं कि ट्रॉफी कपाड़िया जी लेकर जाएं तो कपाड़िया जी भी लेकर जाते, लेकिन यहां आकांक्षा के खन्ना जी आए थे तो वो ट्रॉफी लेकर गए हैं। थैंक्यू मुझे सपोर्ट करने के लिए। उनका प्यार बना रहे और वो ऐसे ही अच्छा काम करते रहें।’

गौरव ने जीती इतनी प्राइज मनी

गौरव ने ‘बिग बॉस 19’ के फिनाले में फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और अमाल मलिक को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की है। उन्हें ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली है। गौरव के विनर बनने के बाद उनकी वाइफ आकांक्षा खन्ना और मृदुल तिवारी इमोशनल हो गए। वहीं उनके ग्रुप ने स्टेज पर जाकर उन्हें गले लगाया और बधाई दी।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।