
बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना का यूट्यूब लॉन्च होते ही हो गया बंद? यहां समझें पूरा मामला
बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना ने अपने फैंस से जुड़ने के लिए अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च तो कर दिया। वह अपने फैन्स के साथ कनेक्ट रहना चाहते हैं लेकिन पहला वीडियो ही लोग देख नहीं पा रहे।
बिग बॉस 19 जीतने के बाद गौरव खन्ना ने अपने फैन्स को यूट्यूब चैनल लॉन्च करने की गुड न्यूज दी। हालांकि जब लोगों ने चैनल खोजना शुरू किया तो निराशा हाथ लगी। गौरव ने इंस्टाग्राम पर बड़ा सा पोस्ट करके लोगों को बताया कि उन्होंने नया चैनल लॉन्च करके इस पर एक वीडियो अपलोड कर दिया है। उन्होंने चैनल का लिंक भी दिया है। अब गौरव के फैन्स यह वीडियो देखने के लिए यूट्यूब पर भटक तो रहे हैं लेकिन उन्हें वीडियो नहीं दिख रहा। यहां जानें क्या मामला है।
गौरव ने इंस्टा पोस्ट में ये बताया
गौरव खन्ना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, यहां सरप्राइज है, मेरे दिल से आपके दिल तक। आप लोग मेरे साथ हर फेज में खड़े रहे, हर ऊंचाई में और हर सीख जो कि मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मैं आज कुछ नया शुरू कर रहा हूं, मेरा अपना यूट्यूब चैनल। यह जगह हमारी ईमानदार बातचीत के लिए होगी, इसमें असली मोमेंट्स, हंसी, स्टोरीज और सब इनके ही बीच होगा। कोई फिल्टर नहीं होगा, सिर्फ मैं रहूंगा और जो लोग मुझ पर यकीन रखते हैं उनके साथ अपनी जर्नी शेयर करूंगा। उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने मुझे पूरे साल सपोर्ट किया, उनका शुक्रिया जिन्होंने बिग बॉस 19 की जर्नी में मेरा साथ दिया।

नहीं खुल रहा चैनल
वीडियो में गौरव ने अपनी बिग बॉस 19 जर्नी पर बात की है। उन्होंने प्रणित और मृदुल को अपना छोटा भाई बताते हुए शुक्रिया अदा किया है और सपोर्ट देने के लिए शुक्रिया अदा किया है, सलमान पर भी बात की है। उनके वीडियो पर लिखा है कि पूरा वीडियो यूट्यूब पर देखें। बताया है कि बायो में लिंक है- yt.openinapp.co/pnk1c। हालांकि इस लिंक को क्लिक करने पर उनका वीडियो और चैनल नहीं दिख रहा। इसमें लिखकर आ रहा है कि ये वीडियो अवेलेबल नहीं है क्योंकि इस वीडियो से जुड़ा यूट्यूब अकाउंट बंद हो चुका है। कमेंट सेक्शन में कई लोग लिख रहे हैं कि यूट्यूब का लिंक नहीं खुल रहा। इसके पीछे कोई टेक्नीकल दिक्कत लग रही है। उम्मीद करते हैं कि गौरव जल्द ही इस ग्लिच को ठीक कर लेंगे और उनके फैन्स गौरव के वीडियोज देख पाएंगे।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2021 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह 2021 में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.Sc (बायोलॉजी) और जर्नलिज्म ऐंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़, ओटीटी सजेशंस और टीवी रियलिटी शोज कवरेज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और ऐनालिसिस
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




