Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna father vinod khanna reaction on his win
गौरव खन्ना के पिता बोले, जब बिग बॉस का ऑफर आया तब हमने कहा था कि बेटा…

गौरव खन्ना के पिता बोले, जब बिग बॉस का ऑफर आया तब हमने कहा था कि बेटा…

संक्षेप:

‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना की मम्मी ने इंटरव्यू दिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने साफ मना किया था, लेकिन बाकी लोग बोल रहे थे कि करना चाहिए। ऐसे करते-करते दो महीने बाद उसने हां कहा था।

Dec 08, 2025 09:13 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

‘बिग बॉस 19’ का खिताब गौरव खन्ना के नाम हो गया है। गौरव खन्ना की जीत पर उनकी पत्नी आकांक्षा का रिएक्शन तो सबने देखा है। वहीं अब उनके पिता विनोद खन्ना का बयान आया है। उन्होंने बताया कि ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बनने से पहले गौरव कानपूर में ही थे। विनोद खन्ना बोले, ‘जब उसके पास बिग बॉस का ऑफर आया था तब मैंने कहा था कि इसमें जाकर क्या करोगे, लड़ाई-झगड़ा होता रहता है तो गौरव ने कहा कि पापा जाकर देखते हैं कैसा होता है।’

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जेएमडी न्यूज को दिए इंटरव्यू में विनोद खन्ना ने कहा, ‘मैंने कहा कि कि ध्यान रखना बेटा कि बस कुछ ऐसी चीज न हो। भगवान की दया से सब सही रहा। पिछले तीन महीने से वहीं ध्यान लगा रहता था। लोगों का, फैंस का प्यार मिला है।’ वहीं गौरव की मम्मी ने कहा, ‘मैंने बहुत मना किया था। मैंने कहा था कि बिग बॉस में मत जाओ क्योंकि हम देखते थे न कि इतने लड़ाई-झगड़े होते हैं और वो ऐसा नहीं है। लेकिन बाकी सब बोल रहे थे कि कर लो। फिर उसने दो महीने वेट किया और हां बोला और अब रिजल्ट देखिए।’

गौरव के पिता बोले, ‘गौरव को चैलेंजेज बहुत पसंद हैं। उसके दिखता है कि ये मेरे लिए चैलेंज है तो वो ले लेता है और फिर उसको पूरा करके ही मानता है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘बहुत खुशी हो रही है जिस समय रिजल्ट अनाउंस हुआ मैं खड़ा हो गया और तालियां बजाने लगा था। अभी भी सोचकर आंखों में आंसू आ रहे हैं।’

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।