
गौरव खन्ना ने पत्नी के वायरल डांस वीडियो पर हो रही ट्रोलिंग पर कहा- मुझे उनकी इसी बात से...
कुछ दिनों पहले गौरव खन्ना की पत्नी का एक वीडियो वायरल हो रहा था जहां वह कुछ लड़कियों के साथ डांस करती हैं। वहीं गौरव साइड में खड़े हो जाते हैं।
बिग बॉस 19 की जीत के बाद ना सिर्फ गौरव खन्ना बल्कि उनकी पत्नी भी काफी चर्चा में हैं। अब हाल ही में दोनों एक पार्टी में पहुंचे थे जहां गौरव की पत्नी आकांक्षा कुछ लड़कियों के साथ डांस करती हैं। आकांक्षा को उनके इस डांस पर काफी ट्रोल किया जा रहा था जिसपर गौरव ने अब अपनी बात रखी है।
गौरव ने बताया कौन थीं वो लड़कियां
हंगामा स्टूडियो से बात करते हुए गौरव ने कहा, 'पहले तो मैं सभी को बताना चाहूंगा कि जिन लड़कियों के साथ आकांक्षा बात कर रही थीं वो मेरी पब्लिसिस्ट की टीम मेंबर्स थीं जिन्होंने तब बहुत मेहनत की जब मैं बिग बॉस के घर में था। वो उनकी सक्सेस पार्टी थी जिसमें हम गए थे। मुझे डांसिंग क्योंकि पसंद नहीं तो मेरी पत्नी आकांक्षा को लगा कि वह उनके साथ एंजॉय करेंगी और उन्हें डांस में ज्वाइन करेंगी।'
ट्रोल्स से नहीं पड़ता फर्क
गौरव ने आगे कहा, ‘कई लोगों को नहीं पता था कि वह किसके साथ डांस कर रही थीं। मैं बस साइड में था और उन्हें एंजॉय करने दे रहा था क्योंकि मेरी टीम की जीत थी आखिरकार। उन लोगों ने मेरे लिए बहुत मेहनत की है और उन्हें भी एंजॉय करने का हक है। जहां तक बात ट्रोल्स की है तो मुझे उससे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मैं समझता हूं कि वे किसी के फैंस हैं। उन लोगों का एजेंडा है इस कपल को नीचे गिराने का।’
पत्नी आकांक्षा के नेचर की तारीफ की
गौरव ने आगे पत्नी को लेकर कहा, ‘हम अपनी लाइफ में खुश हैं। मुझे अच्छा लगता है कि मेरी वाइफ एक्सट्रोवर्ट है और कोई फिल्टर एटीट्यूड नहीं है। मुझे उनकी इसी बात से प्यार है। यही क्वालिटी है जो लोगों में हमारे अंदर बतौर कपल अच्छी लगती है।’
बता दें कि गौरव और आकांक्षा ने साल 2016 में शादी की थी और दोनों की शादी को 9 साल हो गए हैं।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




