Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Winner Bigg Boss asked Tanya Mittal Gaurav Khanna Farrhana Bhatt Pranit more Amaal Mallik to predict winner
Bigg Boss 19: बिग बॉस ने पूछा- आपके हिसाब से कौन बनेगा विनर? किसी ने नहीं लिया इस सदस्य का नाम

Bigg Boss 19: बिग बॉस ने पूछा- आपके हिसाब से कौन बनेगा विनर? किसी ने नहीं लिया इस सदस्य का नाम

संक्षेप:

Bigg Boss 19 Finale Task: टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में फाइनल टास्क हुआ। बिग बॉस ने घरवालों से पूछा कि उनके हिसाब से इस शो का विनर कौन बन सकता है।

Dec 02, 2025 10:17 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bigg Boss 19 : टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ फिनाले के करीब पहुंच गया है। 7 दिसंबर के दिन ऑडियंस को पता चल जाएगा कि ‘बिग बॉस 19’ का विनर कौन बनेगा। इसी बीच बिग बॉस ने घरवालों को असेंबली रूम में बुलाया और पूछा कि उनके हिसाब ‘बिग बॉस 19’ का विनर कौन बन सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

किसने लिया किसका नाम?

बिग बॉस की खबरें देने वाले पेज फिल्म विंडो के मुताबिक, फरहाना भट्ट ने तान्या मित्तल का नाम लिया। तान्या मित्तल ने अमाल मलिक का, गौरव खन्ना ने प्रणित मोरे का, अमाल मलिक ने प्रणित मोरे और प्रणित मोरे ने गौरव खन्ना का नाम लिया।

नहीं लिया इस सदस्य का नाम

मतलब तान्या, अमाल और गौरव को एक-एक वोट मिले। वहीं प्रणित मोरे को दो वोट मिले। दंग करने वाली बात ये है कि किसी ने भी फरहाना भट्ट का नाम नहीं लिया।

मिड-वीक एविक्शन

फरहाना, अमाल, तान्या, प्रणित और मालती नॉमिनेटेड हैं। कहा जा रहा है कि शो में मिड वीक एविक्शन होगा और इस मिड-वीक एविक्शन में मालती चाहर घर से बेघर हो जाएंगी। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा नहीं हुई है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।