
BB19: किसके ट्रॉफी जीतने का सबसे ज्यादा चांस? ना गौरव.. ना अमाल, नंबर वन पर इस कंटेस्टेंट का नाम
Bigg Boss 19 Who will Win: बिग बॉस हाउस से कई कंटेस्टेंट एविक्ट हो चुके हैं और अब घर के भीतर गिनती के खिलाड़ी बचे हुए हैं। ऐसे में देखना यह है कि कौन सा कंटेस्टेंट इस सीजन का विनर बनेगा?
सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में अब कुछ ही हफ्ते बाकी रह गए हैं। कुनिका सदानंद के एविक्शन की खबर आ चुकी है और इसके बाद अब घरवालों के बीच मुकाबला और भी ज्यादा पेचीदा हो जाएगा। देखना यह होगा कि इस सीजन की बिग बॉस 19 के विजेता की ट्रॉफी कौन अपने घर ले जाएगा। इस सवाल का जवाब जानने के लिए यूं तो अभी थोड़ा इंतजार करना होगा, लेकिन बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले एक प्लेटफॉर्म ने बताया है कि किसके जीतने का चांस ज्यादा है।
किसके जीतने का सबसे ज्यादा चांस?
लाइवफीड अपडेट्स ने एक पोस्ट की है जिसमें उन्होंने टॉप 5 कंटेस्टेंट के नाम बताए हैं। ये नाम सोशल मीडिया पर पब्लिक की पसंद, हैशटैग और बाकी ट्रेंड के आधार पर चुने गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि पहली पोजिशन पर जिस खिलाड़ी का नाम है, उसे शायद ही आपने सोचा होगा। तो चलिए शुरुआत करते हैं और आपको बताते हैं कि इस हफ्ते की रेटिंग और रिजल्ट के आधार पर टॉप 5 खिलाड़ी कौन हैं और किस कंटेस्टेंट का नाम नंबर वन पर है।
नंबर 5 पर किस कंटेस्टेंट का नाम
टॉप 5 की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं अशनूर कौर। अभिषेक बजाज के बेघर होने के बाद से अशनूर कौर का गेम बहुत ज्यादा खराब हो गया है। वो घर में विरले ही कभी कुछ करती नजर आती हैं। अब ना तो उनके खुद के मुद्दे हैं और ना ही खुद की आवाज। फिर भी टीवी शोज की वजह से बनी उनकी फैन फॉलोइंग उन्हें टॉप 5 में नंबर पांच पर ले आने में कामयाब रही है।
नंबर 4 से लेकर नंबर 2 पर कौन?
बेहिसाब गप्पबाजी और बढ़-चढ़कर कुछ भी बोल देने वाली तान्या मित्तल इस हफ्ते की रेटिंग के आधार पर नंबर 4 पर रही हैं। तान्या मित्तल के बारे में दिलचस्प बात यह है कि वो बावजूद बेहिसाब ट्रोलिंग के इस लिस्ट में बनी हुई है। लिस्ट में नंबर 4 पर है वो खिलाड़ी जिसकी शो में शुरुआत बहुत धीमी रही थी, लेकिन फिर जब उन्होंने पिकअप लिया तो सबको पछाड़ दिया। जी हां, हम बात कर रहे हैं गौरव खन्ना के बारे में। लिस्ट में नंबर 2 पर अमाल मलिक हैं। सलमान के चहेते होने के बावजूद अब उन्हें भाई जान की डांट खानी पड़ रही है। वजह है उनका खराब गेम।
लिस्ट में नंबर वन पर यह खिलाड़ी?
बिग बॉस हाउस में इस हफ्ते की रेटिंग के आधार पर कौन सा खिलाड़ी नंबर वन पर है जिसके शो में जीतने की अभी सबसे ज्यादा संभावना है? लाइवफीड के मुताबिक फरहाना भट लिस्ट में नंबर 1 पर हैं और उनके यह शो जीतने की संभावना सबसे ज्यादा हैं। लेकिन क्या वाकई वो इस सीजन की विजेता बनेंगी? अगर हां, तो क्या वाकई उनका व्यवहार उन्हें एक आइडल विजेता होना जस्टिफाई करेगा?

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




