Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Who is Pranit more know about his number of followers education and who is supporting pranit more
Bigg Boss 19: कितने हैं प्रणित मोरे के फॉलोअर्स, कौन-कौन कर रहा है सपोर्ट? जानें सबकुछ

Bigg Boss 19: कितने हैं प्रणित मोरे के फॉलोअर्स, कौन-कौन कर रहा है सपोर्ट? जानें सबकुछ

संक्षेप:

Bigg Boss 19 Pranit More: आइए आपको ‘बिग बॉस 19’ के फाइनलिस्ट प्रणित मोरे के बारे में बताते हैं। प्रणित मोरे के इंस्टाग्राफ पर 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

Dec 07, 2025 02:01 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

प्रणित मोरे ‘बिग बॉस 19’ के फाइनलिस्ट बन गए हैं। रविवार के दिन ‘बिग बॉस 19’ का फिनाले है और प्रणित मोरे शो की ट्रॉफी जीतने की रेस में बने हुए हैं। आइए फिनाले से पहले आपको बताते हैं कि प्रणित मोरे कहां से हैं? उन्होंने कितनी पढ़ाई की है? वीर पहारिया के साथ उनका विवाद क्यों हुआ था? और कौन-कौन उन्हें सपोर्ट कर रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मार्केटिंग में किया है एमबीए

मुंबई के एक साधारण महाराष्ट्रीयन परिवार में पले-बढ़े प्रणित मोरे शुरुआत में पायलट बनना चाहते थे, लेकिन उन्होंने केजे सोमैया कॉलेज से बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज और वेलिंगकर इंस्टीट्यूट से मार्केटिंग में MBA किया। अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्हें अपनी कॉमिक टाइमिंग का आइडिया लगा। हालांकि, कॉमेडी स्टेज पर जाने की बजाए उन्होंने एक ऑटोमोबाइल शोरूम में सेल्स असिस्टेंट के तौर पर काम किया।

ऐसे मिला बड़ा ब्रेक

उन्हें बड़ा ब्रेक तब मिला जब उन्होंने कैनवस लाफ क्लब में ओपन माइक मेवरिक का खिताब जीता, जिसके बाद उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडी को फुल-टाइम करने का फैसला किया। 2019 से 2023 तक, प्रणित ने मिर्ची FM में रेडियो जॉकी के तौर पर काम किया, जहां वे एक जानी-मानी आवाज बन गए और उन्होंने फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स सहित कई बड़े इवेंट्स होस्ट किया।

10.6 मिलियन सबसक्राइबर्स

प्रणित का सबसे बड़ा फैन बेस उनके यूट्यूब चैनल मोरे प्रणित से आता है, जिसके अब 10.6 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं इस वक्त इंस्टाग्राम पर उनके 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

वीर पहारिया के साथ विवाद

महाराष्ट्र के सोलापुर में एक परफॉर्मेंस के बाद प्रणित का नाम सुर्खियों में आ गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन पर करीब एक दर्जन लोगों ने हमला किया था। ये लोग कथित तौर पर राजनेता सुशीलकुमार शिंदे के पोते, एक्टर वीर पहारिया के बारे में किए गए एक मजाक से नाराज थे।

कौन कर रहा है प्रणित को सपोर्ट?

‘बिग बॉस 19’ का फिनाले में बस कुछ घंटे में शुरू हो जाएगा। ऐसे में कॉमेडियन रवि गुप्ता और आशीष चंचलानी, एक्टर-कॉमेडियन जेमी लीवर, साथ ही एक्टर्स शिल्पा शिरोडकर, विशाल निकम और जान्हवी किल्लेकर, सभी प्रणित मोरे के सपोर्ट में सामने आए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, पूरे मुंबई में होर्डिंग्स और बैनर लगे हैं और कई नेता भी उनकी जीत के लिए सपोर्ट कर रहे हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।