Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीbigg boss 19 who can be the winner of these season live hindastan poll result tanya mittal Gaurav Khanna abhishek Bajaj
Bigg Boss 19: गौरव, अभिषेक और तान्या में कौन बन सकता है विनर, देखें पोल में किसे मिले ज्यादा वोट्स

Bigg Boss 19: गौरव, अभिषेक और तान्या में कौन बन सकता है विनर, देखें पोल में किसे मिले ज्यादा वोट्स

संक्षेप:

Bigg Boss 19: बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले दिसंबर में होने की खबरें आ रही हैं। इस बीच लोग डिसकस करने लगे हैं कि इस साल का विनर कौन हो सकता है। हिंदुस्तान ने दर्शकों का पोल किया, देखें सबसे ज्यादा वोट्स किसे मिले।

Mon, 27 Oct 2025 10:48 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 में विनर की रेस तेज होने लगी है। बसीर अली इस रेस के पक्के खिलाड़ी माने जा रहे थे लेकिन उनका एलिमिनेशन फैन्स के लिए शॉकिंग रहा। बिग बॉस फिनाले की टेंटेटिव डेट 7 दिसंबर बताई जा रही है। इस बीच कुछ ट्रेंड्स और दर्शकों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि इस साल का बिग बॉस कौन जीत सकता है। लाइव हिंदुस्तान ने एक पोल किया था जिसका रिजल्ट आ चुका है। जानें हमारे रीडर्स की नजर में कौन ले जा सकता है इस साल की ट्रोफी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तान्या मित्तल के मिले कितने वोट्स?

लाइव हिंदुस्तान ने पोल में गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, फरहाना, तान्या मित्तल और अमाल मलिक को लिया था। इसमें सबसे कम वोट्स तान्या मित्तल को मिले हैं। उन्हें सिर्फ 10 परसेंट लोगों ने वोट किया है। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि तान्या इस सीजन की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट हैं। सलमान भी उनको कई बार सपोर्ट करते हैं लेकिन दर्शकों को उनका गेम नहीं पसंद आ रहा।

अमाल भी नहीं कर पाए कमाल

बॉटम 2 में हैं अमाल मलिक। अमाल को 11 परसेंट वोट्स मिले हैं। अमाल के बाद फरहाना हैं जिन्हें 12 परसेंट वोट्स मिले हैं। अभिषेक बजाज को 15 परसेंट वोट्स मिले हैं। 49 फीसदी वोट्स मिले हैं गौरव खन्ना को। गौरव को लोग सबसे डिजर्विंग विनर के तौर पर देख रहे हैं। गौरव खन्ना टीवी का जाना-माना चेहरा हैं। हालांकि लोगों को उनसे शिकायत है कि वह खुलकर सामने नहीं आ रहे।
Poll Result

bigg Boss poll result

अभिषेक को भी पसंद कर रहे लोग

जनता के वोट्स के हिसाब से गौरव खन्ना ट्रोफी के टॉप दावेदार हैं। हालांकि मेकर्स लास्ट मोमेंट पर बाजी पलट सकते हैं। अभिषेक बजाज का गेम भी लोगों को पसंद आ रहा है। सलमान ने उनकी एक्स-वाइफ की बात की तो लोग इसे वाइल्ड कार्ड एंट्री की तरफ इशारा मान रहे हैं। अगर ऐसा होता तो कहानी और इंट्रेस्टिंग हो सकती है। हालांकि रीसेंट वीकेंड का वार के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सलमान तान्या मित्तल को काफी सपोर्ट करते हैं।

ये भी पढ़ें:अभिषेक बजाज की इन 5 लड़ाइयों को नहीं भूल पाएगी ऑडियंस, अमाल-बसीर पर पड़े थे भारी
Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन, कंटेंट प्लानिंग और एग्जिक्यूशन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिन्हें वह दिलचस्प अंदाज में खबरों के जरिए पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।