Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 when and where to watch bigg boss 19 grand finale Know Prize Money
Bigg Boss 19: कब और कहां देखें 'बिग बॉस 19' ग्रैंड फिनाले, जानें कितनी मोटी रकम लेकर जाएगा विनर!

Bigg Boss 19: कब और कहां देखें 'बिग बॉस 19' ग्रैंड फिनाले, जानें कितनी मोटी रकम लेकर जाएगा विनर!

संक्षेप:

बस कुछ ही दिनों में इस सीजन को इसका विनर मिल जाएगा। इस बीच लोग जानना चाहते हैं कि 'बिग बॉस 19' का फिनाले कब और कहां देख सकेंगे? साथ ही शो के विनर को कितनी प्राइज मनी मिलेगी?

Dec 01, 2025 12:09 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bigg Boss 19 Grand Finale: टीवी का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में अब कुछ ही दिन बचे हैं। शो को लेकर हर दिन नए अपडेट आ रहे हैं। अब बस कुछ ही दिनों में इस सीजन को इसका विनर मिल जाएगा। इस बीच लोग जानना चाहते हैं कि 'बिग बॉस 19' का फिनाले कब और कहां देख सकेंगे? साथ ही शो के विनर को कितनी प्राइज मनी मिलेगी? आइए जानते हैं शो से जुड़ी सारी डिटेल्स…

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कब और कहां देख सकेंगे फिनाले?

'बिग बॉस 19' के फिनाले का बेसब्री से इंतजार करने वाले फैंस जानना चाहते हैं कि इसे आखिर कब और कहां देखें। तो बता दें कि 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले रविवार यानी 7 दिसंबर को होगा। फिनाले को आप घर बैठे जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देख सकते हैं। शो के एपिसोड रात 9 बजे पहले जियो हॉटस्टार पर आते हैं और इसके बाद इसे कलर्स टीवी पर 10:30 बजे ऑनएयर किया जाता है, लेकिन शो का ग्रैंड फिनाले एक ही समय पर टीवी और ओटीटी पर दिखाया जाएगा। तो बस अब आप अपनी कमर कस लीजिए अपने फेवरेट स्टार को विनर बनाते देखने के लिया क्या पता इस सीजन का ताज उसी के सिर पर सजे।

क्या है बिग बॉस 19 की प्राइज मनी?

वहीं, दूसरी तरफ हर 'बिग बॉस 19' के विनर की प्राइज मनी को लेकर भी एक्साइटमेंट बनी हुई है। हर कोई जानना चाहता है कि विनर अपने साथ कितना पैसा लेकर जाएगा। रिपोर्ट की मानें तो इस बार की प्राइज मनी 50 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं, पिछले सीजन की बात करें तो 'बिग बॉस 18' की प्राइज मनी इतनी ही थी, लेकिन इस बार के कंटेस्टेंट्स की सैलरी पिछले सीजन से ज्यादा है। हालांकि, ये ऑफिशियल जानकारी नहीं है बल्कि रिपोर्ट्स के आधार पर है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।