
BB19: तान्या-फरहाना की दोस्ती को सपोर्ट करेंगे सलमान, इस कपल के रिश्ते पर उठेगा सवाल
Bigg Boss 19 Weekend ka Vaar: सलमान खान इस हफ्ते वीकेंड का वार में तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट की दोस्ती को सपोर्ट करते नजर आएंगे। साथ ही नेहल और बशीर के रिश्ते को लेकर सवाल उठेगा।
Bigg Boss 19 New Promo: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 19' का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। इस हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों से अलग-अलग मुद्दों पर सवाल पूछते नजर आएंगे। एक तरफ जहां सलमान खान फरहाना भट्ट और तान्या की दोस्ती को सपोर्ट करेंगे, वहीं दूसरी तरफ वो मृदुल से सवाल पूछेंगे और साफ करेंगे कि तान्या ने जो कुछ भी मृदुल से कहा था वो असल में उसके भले के लिए कहा था और उसका इरादा घरवालों की बुराई करना नहीं था।

तान्या-फरहाना को सपोर्ट करेंगे सलमान
सलमान खान 'वीकेंड का वार' की कमान तान्या मित्तल के हाथ में देते हुए कहेंगे- घरवालों अब आप तान्या के मुंह से ही सुन लेना कि उसने किस इरादे से मृदुल को बोला है। आपको कुछ ही सेकंड में बात समझ में आ जाएगी। कमॉन तान्या। अब तान्या खुद यह सच सबके सामने रखेंगी कि उन्होंने मृदुल को उस दिन क्या कहा था। तान्या खुद ही अपनी सफाई पेश करेंगी उस मुद्दे को लेकर जिसके चलते पूरा घर एक तरफ हो गया और वह अकेली पड़ गईं। बता दें कि सलमान खान इस वीकेंड पर नेहल और बशीर को भी सवाल करेंगे।
बशीर-नेहल के रिश्ते पर उठेंगे सवाल
नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि सलमान खान फरहाना और तान्या की दोस्ती को सपोर्ट करते हुए नेहल और बशीर से सवाल करेंगे कि एक वक्त पर उन्होंने भी एक दूसरे के लिए खूब बुरी-भली कही है। लेकिन आज वो भी साथ हैं। ऐसे में फरहाना और तान्या साथ क्यों नहीं हो सकते हैं। सलमान को प्रोमो वीडियो में नीलम की टांग खींचते दिखाया गया है। वो नीलम के सामने गाना गाते हैं- नीलम दोस्त-दोस्त ना रहा, प्यार-प्यार ना रहा। जिंदगी हमें तेरा ऐतबार ना रहा। इस पर नीलम खामोश बैठी बस देखती रहती हैं।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




