
'भैया से सैया…', अमाल मलिक को नॉमिनेट करने वाले प्लान को लेकर सलमान ने लगाई तान्या मित्तल की क्लास
Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar Promo: बिग बॉस 19 के वीकेंड के वार का प्रोमो रिलीज हो गया है। आज सलमान खान तान्या मित्तल के गेम से पर्दा उठाते नजर आएंगे। वो तान्या से कहेंगे कि अमाल को नॉमिनेट करने का उनका पूरा प्लान फेल हो गया है।
बिग बॉस 19 वीकेंड के वार का प्रोमो सामने आया है। इस वीकेंड के वार पर सलमान खान तान्या मित्तल की क्लास लगाते नजर आएंगे। सलमान खान तान्या मित्तल से कहेंगे कि उनका अमाल को नॉमिनेट करने का प्लान पूरी तरह फेल हो गया। सलमान खान कहेंगे कि अगर यही उनका गेम प्लान तो बढ़िया है। इस हफ्ते सलमान खान के शो से दो लोग एलिमिनेट हो सकते हैं। एलिमिनेट होने वालों में नीलम और अभिषेक का नाम सामने आ रहा है।

सलमान ने उठाया तान्या के गेम से पर्दा
वीकेंड के वार का जो प्रोमो सामने आया उसमें देखने को मिला कि सलमान खान कहेंगे- "तान्या मित्तल आपने नॉमिनेशन का जो प्लान किया था वो तो फेल हो गया। बिग बॉस ने आपको अमाल का ऑप्शन ही नहीं दिया। इतना बिल्ड-अप दिया कि सबके सामने अमाल को भैया बुलाएंगी…जलाना चाह रही थीं, उकसाना चाह रही थीं…किसी को फर्क ही नहीं पड़ा। अब भैया से सैया पर तो जा नहीं सकते। अगर यही आपका गेम है तो वाह क्या गेम है।"
खत्म हुई तान्या मित्तल और अमाल मलिक की दोस्ती
बिग बॉस के इस सीजन की शुरुआत में अमाल मलिक और तान्या मित्तल की अच्छी दोस्ती थीं। हालांकि, पिछले वीकेंड के वार पर सलमान खान ने कुछ बातें बोली थीं जिसके बाद से अमाल मलिक और तान्या मित्तल की दोस्ती में दरार आ गई थी। इलके बाद राशन टास्क में अमाल मलिक ने तान्या मित्तल को खरी-खोटी सुनाई थी।
प्रोमो पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
इस वीकेंड के वार प्रोमो पर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन आया है। एक यूजर ने लिखा- हम अब भी आपको प्यार करते हैं तान्या। एक दूसरे यूजर ने लिखा- अमाल को जिता दे भाई, सीजन खत्म कर दे बस, गोदी पर लेकर बैठ जाओ उसको। एक तीसरे यूजर ने लिखा- तान्या मित्तल टीआरपी क्वीन हैं।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




