Bigg Boss 19: बेटे की वजह से नेशनल टीवी पर शर्मिंदा हुए अमाल मलिक के पिता, गुस्से में सलमान ने कह दी ये बात

Bigg Boss 19: बेटे की वजह से नेशनल टीवी पर शर्मिंदा हुए अमाल मलिक के पिता, गुस्से में सलमान ने कह दी ये बात

संक्षेप:

बीते दिनों कैप्टेंसी टास्क को लेकर घर में काफी बवाल देखने को मिला है। घरवालों ने टास्क जीतने के चक्कर में सारी हदें पार की, लेकिन फरहाना भट्ट ने जो किया, उसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। इस बात को लेकर सलमान खान उनकी अमाल की जमकर क्लास लगाएंगे।

Oct 17, 2025 12:35 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। ये शो अब दिन पर दिन और भी ज्यादा बवाली हो रहा है। एक तरफ जहां शो के टास्क टफ होते जा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ इसको लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ रही है। बीते दिनों कैप्टेंसी टास्क को लेकर घर में काफी बवाल देखने को मिला है। घरवालों ने टास्क जीतने के चक्कर में सारी हदें पार की, लेकिन फरहाना भट्ट ने जो किया, उसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। फरहना की हरकत पर अमाल मलिक को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने एक्ट्रेस की खाने की प्लेट तक गिराकर तोड़ दी। इस बात को लेकर सलमान खान उनकी जमकर क्लास लगाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सलमान ने लगाई अमाल को लताड़

बीते एपिसोड में फरहाना भट्ट का कैप्टेंसी की दावेदारी के लिए नीलम गिरी की चिट्ठी फाड़ना घरवालों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। ऐसे में सभी घरवालों ने फरहाना को जमकर लताड़ लगाई। वहीं, अमाल मलिक ने फरहाना की खाने की प्लेट तक को नीचे गिराकर तोड़ दिया। इस बात को लेकर सलमान उन्हें वीकेंड का वार में जमकर खरी खोटी सुनाएंगे। बिग बॉस खबरी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने सिंगर को डांट लगाते हुए कहा, 'आपको किसने हकदार बनाया थाली फेंकने का? आप किसी को भी कुछ भी बोल देते हो हमेशा।'

पिता भी लेंगे अमाल की क्लास

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीकेंड के वार में अमाल मलिक के पिता डब्बू मलिक अपने बेटे को सपोर्ट करने आने वाले हैं। सलमान के साथ डब्बू भी अमाल को जमकर सुनाएंगे। इस दौरान डब्बू मलिक अपने बेटे को देखकर न सिर्फ भावुक होंगे बल्कि फरहाना संग उनकी इस हरकत पर दुखी भी होंगे। सलमान खान से डांट पड़ने के बाद डब्बू ने बेटे अमाल मलिक को संभालते हुए उन्होंने कहा, 'हमें तुम पर बहुत गर्व है बेटा, लेकिन ये हमारी लिगेसी नहीं है।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।