Bigg Boss 19: बिग बॉस को धमकी देना इस कंटेस्टेंट को पड़ा भारी, रोहित शेट्टी बोले- 'अपना बैग पैक कर और...'

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इस बार वीकेंड का वार की कमान सलमान खान के हाथ नहीं बल्कि रोहित शेट्टी के हाथों में होगी। शो में आते ही रोहित का गुस्सा घर के इस कंटेस्टेंट पर फूटा और कहा अपना बैग पैक कर लो।

Bigg Boss 19: बिग बॉस को धमकी देना इस कंटेस्टेंट को पड़ा भारी, रोहित शेट्टी बोले- 'अपना बैग पैक कर और...'

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' को लेकर दर्शकों का क्रेज काफी बढ़ता जा रहा है। शो का फिनाले जैसे-जैसे करीब आ रहा है, कंटेस्टेंट अपनी कमर कसते दिख रहे हैं। घर में हर दिन कंटेस्टेंट के बीच जमकर बवाल मचा हुआ है। ऐसे में इस बार का वीकेंड का वार काफी खास होने वाला है। इस बार वीकेंड का वार की कमान सलमान खान के हाथ नहीं बल्कि रोहित शेट्टी के हाथों में होगी। शो में आते ही रोहित का गुस्सा घर के इस कंटेस्टेंट पर फूटा और कहा अपना बैग पैक कर लो।

इस कंटेस्टेंट पर भड़के रोहित शेट्टी

'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी घरवालों की क्लास लगाने वाले हैं। उनके सामने घरवालों की बोलती बंद होने वाली है। रोहित एक-एक करके पूरे हफ्ते का लेखा जोखा करेंगे। ऐसे में उनके निशाने पर शहबाज बदेशा आए। बीते दिनों शहबाज ने बार-बार शो से बाहर निकलने की धमकी दी थी। इसी बात को लेकर वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी कहते हैं, 'हमें क्या धमकी दे रहे थे कल जाने की? अपना बैग पैक करो और बाहर आ जाओ गेट खुलवा रहा हूं।'

अब घर में बचे ये कंटेस्टेंट

'बिग बॉस 19' से मिड वीक एविक्शन में मृदुल तिवारी को बाहर कर दिया गया। उनसे पहले नीलम गिरी और अभिषेक बजाज के बाहर होने से पहले नतालिया जानोसजेक, नगमा मिराजकर, आवेज दरबार, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा और बसीर अली बाहर हुए हैं। ऐसे में अब शो में फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, अशनूर कौर, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, आईजी प्रणित मोरे, कुनिका सदानंद, मृदुल तिवारी, शहबाज बदेशा और मालती चाहर बचे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।