
Bigg Boss 19: वीकेंड के वार में सलमान खान ने लिया प्रणित मोरे से अपनी बेइज्जती बदला
बिग बॉस 19 का पहला वीकेंड का वार का प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में सलमान खान ने प्रणित मोरे से अपनी बेइज्जती का बदला लिया है। इसके अलावा कुनिका को गौरव खन्ना की असलियत का पता चला है।
बिग बॉस 19 का पहला वीकेंड के वार का प्रोमो सामने आया है। ऐसा माना जा रहा था कि एक्टर पहले वीकेंड पर कंटेस्टेंट को उनकी एक हफ्ते के एंटरटेनमेंट का रिपोर्ट कार्ड देंगे। लेकिन असल में एक्टर अपनी बेइज्जती का बदला ;लेते देखे जा सकते हैं। दरअसल, शो में स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे भी हैं। प्रणित ने अपनी कई परफॉरमेंस में सलमान और उनकी फिल्मों, एक्टिंग को लेकर तंज कसे हैं। अब सलमान को मौक़ा मिला अपनी बेइज्जती का बदला लेने का। पहले वीकेंड के वार में सलमान ने प्रणित को जवाब दिया।

सलमान ने लिए बेइज्जती का बदला
इस प्रोमो में सलमान खान ने स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे से अपनी बेइज्जती का बदला लेते देखे जा सकते हैं। प्रोमो में सलमान, प्रणित से कहते हैं कि उन्होंने जो दूसरों को हंसाने के लिए उनका मजाक बनाया था वो सही नहीं है। इस पर प्रणित सिर्फ शर्मिंदगी से भरा रिएक्शन देते दिख रहे हैं। उन्होंने सलमान की बातों का जवाब क्या दिया ये आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा।
घर का सबसे बड़ा चमचा कौन?
इसके अलावा सलमान ने घरवालों के साथ एक टास्क भी खेला जिसमें उन्हें बताना था कि कौन किसका चमचा है। इस टास्क में कुनिका को गौरव की सच्चाई का पता चला। वहीं बशीर को कुनिका का चमचा बताया गया। पहला वीकेंड का वार मज़ेदार होने वाला है।
जबरदस्त ओपनिंग
बता दें, पिछले हफ्ते शुरू हुआ बिग बॉस 19 को OTT पर रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग मिली है। शो को एंटरटेनमेंट के हिसाब से बेस्ट बताया जा रहा है। इस बार की कास्टिंग भी ऑडियंस को पसंद आ रही है। हालांकि, अभी घरवालों ने अपना ग्रुप नहीं बनाया है। आने वाले एपिसोड मजेदार होने वाले हैं।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




