
रोहित शेट्टी के सामने ही गुस्से में लाल हुए अमाल, गौरव खन्ना से लिया पंगा
संक्षेप: Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 के वीकेंड के वार में इस बार रोहित शेट्टी सलमान खान की जगह लेंगे। प्रोमो में देखने को मिला कि रोहित शेट्टी के सामने ही अमाल मलिक और गौरव खन्ना के बीच तीखी बहस हो जाएगी। वहीं, रोहित शेट्टी मुस्कुराते नजर आए।
बिग बॉस 19 के इस हफ्ते में वीकेंड के वार पर सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी नजर आएंगे। रोहित शेट्टी घर वालों के पूरे हफ्ते के एक्शन और रिएक्शन पर उनकी क्लास लगाते नजर आएंगे। वहीं, वीकेंड के वार का एक प्रोमो आया है। इस प्रोमो में रोहित शेट्टी गौरव खन्ना से एक सवाल करते हैं। इस सवाल के बाद ही अमाल मलिक और गौरव खन्ना के बीच तगड़ी बहस छिड़ जाती है।

रोहित ने गौरव से पूछा ये सवाल
प्रोमो में देखने को मिला कि रोहित शेट्टी गौरव खन्ना से पूछते हैं कि गौरव जो चार-पांच हफ्तों से चल रहा है वो रियल है या जो पहले था वो रियल है? इसपर गौरव कहते हैं- मैं शुरू से जिस ग्रुप में था, वहीं हूं क्योंकि मैं अपनी डिग्निटी लेकर चलता हूं।
रोहित के सामने अमला और गौरव की लड़ाई
गौरव खन्ना अपना जवाब पूरा ही कर रहे होते हैं कि तभी अमाल कहते सुनाई पड़ते हैं- जब ये कैप्टन बनें, इनकी डिग्निटी खिड़की के बाहर गई। ये हंसते-हंसेत बाहर आए। गौरव जवाब में कहते हैं- जब इनके दोस्त ने इनको कैप्टन बनाया, वो भी चीटिंग से तो यही शख्स बोलता है हां किया तो किया, जो उखाड़ना हो उखाड़ लो। फिर अमाल कहते हैं कि अशनूर को जब जिताया बजाज ने तब ये बोलते हैं- मेरे ग्रुप की है, ये चीटिंग नहीं है। अभी चीटिंग लग रही है। गौरव अमाल से कहते हैं कि आप ट्रिगर क्यों हो रहे हो। अमाल कहते हैं- मैं ट्रिगर हो गया तो समस्या हो जाएगी तुम्हें।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के भी रिएक्शन आए हैं। एक यूजर ने लिखा- अमाल मलिक इतना उछल क्यों रहा है, बैठकर भी तो बात कर सकते हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- गौरव की पर्सनालिटी पहले दिन से सेम रही है। वहीं, अमाल एक हारे हुए व्यक्ति हैं। एक ने लिखा- मैं इस घटिया हरकत पर रोहित सर का रिएक्शन देखना चाहती हैं क्योंकि वो किसी की कोई बकवास नहीं सहते हैं।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




