Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Weekend ka vaar malti chahar asked amaal mallik whether baseer ali is straight or not
Bigg Boss 19: अमाल मलिक से मालती चाहर ने पूछा, बसीर स्ट्रेट है? पढ़िए सिंगर ने क्या कहा

Bigg Boss 19: अमाल मलिक से मालती चाहर ने पूछा, बसीर स्ट्रेट है? पढ़िए सिंगर ने क्या कहा

संक्षेप:

Bigg Boss 19 Weekend ka Vaar: ‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड में मालती चाहर ने अमाल मलिक से बसीर अली के बारे में बड़ा ही अजीब सवाल पूछा। मालती का सवाल सुनकर अमाल दंग रह गए।

Sun, 19 Oct 2025 10:44 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार खत्म होने के बाद अमाल मलिक और मालती चाहर ने बात की। अमाल ने मालती से कहा, ‘जब सीक्रेट रूम से वापस आई नेहल तो उसका एक ही एजेंडा था कि वो कैसे मेरी और तान्या की दोस्ती तोड़े।’ इस पर मालती ने पूछा, ‘ऐसा एजेंडा क्यों था उसका?’ अमाल ने कहा, ‘उसको पसंद नहीं था कि तान्या को सपोर्ट मिले।’ मालती बोलीं, ‘उसे पसंद नहीं था कि तान्या को सपोर्ट मिले?’

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अमाल का खुलासा

अमाल ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा, ‘हां! मेरी तरफ से।’ मालती ने पूछा, ‘ये सब किसने कहा तुमसे?’ अमाल बोले, ‘बसीर। बसीर और नेहल की दोस्ती शो के लिए है। डिसाइन्ड है। उन्हें दिखना है। बसीर ऐसा ही खेलता है। उसे पार्टनर चाहिए होता है। बसीर ज्यादा इन्वेस्टेड है, नेहल की तुलना में।’ मालती बोली, ‘दोनों हैं।’ अमाल ने कहा, ‘नहीं! बसीर ज्यादा है। भाइयों के मामले में हो न हो, लेकिन लड़कियों के मामले में वो घूस जाता है।’

मालती का सवाल सुन दंग हुए अमाल

मालती बोलीं, ‘बस पूछ रही हूं, बसीर स्ट्रेट है?’ अमाल बोले, ‘हां! स्ट्रेट है। ये कैसा सवाल है।’ इसके बाद अमाल हंसने लगे। मालती बोलीं, ‘बस ऐसे ही पूछ रही हूं।’ अमाल बोले, ‘हां भाई स्ट्रेट है।’ इसके बाद शहबाज बदेशा ने अमाल, बसीर, नीलम गिरी और तान्या मित्तल से कहा कि वे मालती से दूर रहें क्योंकि वो सबको भड़काने की और एक-दूसरे से दूर करने की कोशिश कर रही हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।