
Bigg Boss 19: वीकेंड का वार पर आ रही हैं सलमान खान की एक्ट्रेस, जिनके साथ दे चुके कई ब्लॉकबस्टर
हर किसी को इस बार के वीकेंड का वार का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन इस बार का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। शो पर एक खास मेहमान आने वाला है।
Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' अब तेजी से अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में विनर को लेकर फैंस की धड़कनें काफी बढ़ी हुई हैं। फैंस अपने चहेते कंटेस्टेंट के सिर पर ताज देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में हर किसी को इस बार के वीकेंड का वार का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन इस बार का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। शो पर एक खास मेहमान आने वाला है।
वीकेंड का वार पर होगा धमाल
'बिग बॉस 19' के इस बार का वीकेंड का वार काफी खास होने वाला है। सलमान खान के शो पर उनकी को-एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित आने वाली हैं। माधुरी शो पर अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'मिसेज देशपांडे' के प्रमोशन के लिए आ रही हैं। वीकेंड का वार का नया प्रोमो सामने आ चुका है। इस प्रोमो में माधुरी दीक्षित 'मिसेज देशपांडे' के लुक में नजर आ रही हैं।
'मिसेज देशपांडे' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है
प्रोमो में माधुरी कहती हैं, 'आपको शो पर आ ही हैं 'मिसेज देशपांडे' मिलने आप सभी के फेवरेट चुलबुल पांडे से। साथ में मनाएंगे एक किलर शाम। तो देखना मत भूलिएगा आज का शाम।' बता दें कि 'मिसेज देशपांडे' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें माधुरी दीक्षित डार्क रोल में हैं। ये फ्रेंच शो 'ला मांटे' पर आधारित है और 19 दिसंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इसमें सीरियल किलर की कहानी और सस्पेंस दर्शकों को जोड़े रखेगी।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




