Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीbigg boss 19 week 8 most popular contestants report card abhishek bajaj, gaurav khanna amal malik
Bigg Boss 19: अभिषेक-अमाल नहीं, पॉपुलैरिटी के मामले में इस कंटेस्टेंट ने गौरव खन्ना को छोड़ा पीछे

Bigg Boss 19: अभिषेक-अमाल नहीं, पॉपुलैरिटी के मामले में इस कंटेस्टेंट ने गौरव खन्ना को छोड़ा पीछे

संक्षेप:

Bigg Boss 19 के 8 हफ्ते के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट का रिपोर्ट कार्ड सामने आया है। इस रिपोर्ट कार्ड के मुताबिक एक ऐसा कंटेस्टेंट है जिसने सभी को हैरान करते हुए टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है। यूजर्स ने इस कंटेस्टेंट को फिनाले का दावेदार बताया।

Mon, 20 Oct 2025 07:42 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 के 8 हफ्तों का सफर पूरा हो चुका है। शो में नजर आ रहे कंटेस्टेंट लगातार अपनी ऑडियंस को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ कंटेस्टेंट ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं, वहीं कुछ ने जबरदस्त छलांग मारी है। अपनी पर्सनालिटी दिखाने के मामले में एक ऐसा कंटेस्टेंट सामने आया है जिसने अपने गेम से सभी को हैरान कर दिया है। 8 वें हफ्ते के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट का रिपोर्ट कार्ड सामने आया है। टॉप 5 पॉपुलर कंटेस्टेंट की लिस्ट हैरान करने वाली है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

टॉप 5 कंटेस्टेंट

बिग बॉस की खबर देने वाले बीबी तक ने एक आठवें हफ्ते की एक रिपोर्ट शेयर की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक बजाज घर के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट हैं। अभिषेक को नंबर 1 पर जगह मिली है। नंबर 2 पर बसीर अली खान हैं और नंबर 3 सभी को हैरान करने वाला है। टॉप 5 में आ कर नंबर 3 पर जगह बनाई है फरहाना भट्ट ने। नंबर 4 पर गौरव खन्ना और नंबर 5 पर अमाल मलिक बने हैं।

फरहाना का गेम

अपने 8 हफ्तों की जर्नी ने फरहाना भट्ट ने अपने गेम से सभी को हैरान किया है। हाल में घर में चिट्ठी वाला टास्क परफॉर्म किया गया था। इस टास्क में फरहाना ने कैप्टेंसी की दावेदारी हासिल करने के लिए नीलम की चिट्ठी फाड़ दी थी। हालांकि अपने इस गेम के लिए उन्हें घरवालों के तीखे कमेंट्स का सामना करना पड़ा था। अमाल ने फरहाना के हाथ से खाना छीन लिया था। उनकी मां पर तंज कसे गए। बसीर और नीलम ने भी आलोचना की। इसी आलोचना का फायदा फरहाना हो बाहर बैठी ऑडियंस से मिला और इस हफ्ते उन्हें और उनके गेम को पसंद किया गया।

यूजर्स रिएक्शन

सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक फरहाना बिग बॉस की जर्नी में फिनाले तक जाने की हिम्मत रखती हैं। वो ओना गेम बखूबी खेल रही हैं। उनकी यही पर्सनालिटी अब ऑडियंस को पसंद आने लगी है। कुछ यूजर्स के मुताबिक फिनाले के टॉप 5 का हिस्सा हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।