Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Top 5 List Know Who Can be the Winner of this Season
BB19: टॉप 5 की लिस्ट में बड़ा उलटफेर, नंबर वन पर आई यह कंटेस्टेंट, जीतने का सबसे ज्यादा चांस

BB19: टॉप 5 की लिस्ट में बड़ा उलटफेर, नंबर वन पर आई यह कंटेस्टेंट, जीतने का सबसे ज्यादा चांस

संक्षेप:

Bigg Boss 19 Top 5 List: फिनाले वीक आने ही वाला है, और हर कोई इस सवाल का जवाब जानना चाहता है कि इस सीजन की ट्रॉफी और प्राइज मनी कौन सा कंटेस्टेंट अपने घर ले जाएगा।

Sat, 29 Nov 2025 06:22 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bigg Boss 19 Top 5 List: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। हर दर्शक के जेहन में बस यही सवाल घूम रहा है कि इस सीजन का विनर कौन होगा। गौरव खन्ना पहले ही टिकट टू फिनाले जीतकर अपनी दावेदारी फिनाले वीक में पक्की कर चुके हैं, वहीं अशनूर कौर और शहबाज बदेशा के बाहर होने की खबर वायरल हो रही है। इसी बीच बिग बॉस लाइवफीड ने शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी कर दी है जो पिछले हफ्ते के ट्रेंड के आधार पर तैयार की गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

टॉप 5 में नंबर 3 पर यह खिलाड़ी

टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो में गौरव खन्ना को भले ही टिकट टू फिनाले मिल गया हो, लेकिन लिस्ट में उन्हें पांचवीं पोजिशन मिली है। नंबर चार पर मौजूद हैं अशनूर कौर जिनके एविक्शन की खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। अपनी गायकी और सीजन को एक दमदार शुरुआत दिलाने के लिए चर्चा में रहे कंटेस्टेंट अमाल मलिक टॉप 5 की लिस्ट में नंबर 3 पर अपनी जगह पक्की किए हुए हैं। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि नंबर 2 और नंबर 1 पर कौन है? चलिए जानते हैं।

पहली पोजिशन पर यह खिलाड़ी

कहते हैं, बदनाम होंगे तो क्या नाम ना होगा। कुछ इसी तर्ज पर फरहाना भट लिस्ट में लगातार आगे निकलती चली गई हैं। बीते कुछ हफ्तों से फरहाना भट की फैन फॉलोइंग बहुत तेजी से आगे बढ़ी है और अब फिनाले वीक से ठीक पहले भी वो टॉप 5 में दूसरी पोजिशन पर बनी हुई हैं। दिलचस्प बात यह है कि शो के भीतर बहुत सारी कॉन्ट्रोवर्सी के बावजूद टॉप 5 की लिस्ट में तान्या मित्तल पहली पोजिशन पर काबिज हैं, लेकि क्या वो इस सीजन की विनर का खिताब जीतेंगी? यह भी जल्द ही साफ हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:घमंड से बर्बाद हुआ इस एक्टर का करियर, जीतेंद्र की सीख ने कराई बॉलीवुड मे वापसी
ये भी पढ़ें:फिल्म में नहीं था 3 Idiots का यह सीन, जानिए बाद में क्यों मजबूरी में जोड़ा गया
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।