
टिकट टु फिनाले की रेस में अशनूर पर भड़कीं तान्या, बोलीं- अपनी असलियत दिखाओ
Bigg Boss 19 New Promo: बिग बॉस 19 में अब घरवालों के बीच टिकट टु फिनाले को लेकर जंग शुरू होने वाली है। शो का नया प्रोमो भी सामने आ गया है। प्रोमो में अशनूर और तान्या के बीच बहस होती नजर आ रही है।
बिग बॉस 19 का गेम अब और भी जबरदस्त होने वाला है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच अब टिकट टु फिनाले की जंग शुरू होने वाली है। टिकट टु फिनाले टास्क का एक प्रोमो भी सामने आया है। इस प्रोमो में अशनूर और तान्या मित्तल के बीच बहस होती दिख रही है। फरहाना भट्ट तान्या मित्तल की मदद करती भी नजर आ रही हैं। पहला टिकट टु फिनाले किसे मिलेगा, ये जानने के लिए दर्शक भी काफी उत्साहित हैं।
टिकट टु फिनाले की शुरू हुई जंग
प्रोमो में देखने को मिला कि टिकट टु फिनाले टास्क के लिए घर में ग्रैंड सेट लगाया गया। प्रोमो से समझ आ रहा है कि घरवालों को टिकट टु फिनाले के लिए एक दूसरे की मदद करनी होगी। फरहाना भट्ट तान्या मित्तल की प्रोत्साहित करती नजर आएंगी।
अशनूर और तान्या के बीच छिड़ी बहस
प्रोमो में तान्या मित्तल और अशनूर के बीच बहस होती भी नजर आई। टास्क में अशनूर कौर तान्या मित्तल को चिढ़ाती नजर आती हैं। इसके बाद तान्या अशनूर पर भड़क जाती हैं। वो कहती हैं कि अपनी असलियत दिखाओ, करो। वहीं, अशनूर कहती हैं- अंगार में जल गया । तान्या फिर भड़कते हुए कहती हैं कि तेरे को हमेशा ये ग्रुप ही लगेगा, तू अकेली पहुंचेगी नहीं फिनाले तक।
टिकट टु फिनाले के लिए बिग बॉस के गार्डन में फायर ओशन सेटअप में बदला गया है। दो आग के अंगारे वाले रेस ट्रैक बनाए गए हैं। कंटेस्टेंट को ट्रैक पार करने के लिए रेस करनी होगी। एक समय पर दो कंटेस्टेंटस ही रेस कर सकेंगे। वहीं, बाकी के 2 घरवाले हेल्पर्स की भूमिका में नजर आएंगे। इस टास्क के बाद चार टिकट टु फिनाले के दावेदार घरवालों को मिलेंगे।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




