Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीbigg boss 19 this contestant gets evicted from house claim reports in weekend ka var
Bigg Boss 19: सलमान खान के शो से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता? सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा नाम

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता? सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा नाम

संक्षेप:

Bigg Boss 19 WKV Highlights: बिग बॉस 19 के वीक 13 के वोटिंग रिजल्ट्स अभी ऑफिशियली अनाउंस नहीं हुए हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस बीच एक नाम की चर्चा है। कहा जा रहा है कि कुनिका सदानंद घर से बाहर हो गई हैं। 

Nov 22, 2025 05:59 am ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 में ये हफ्ता काफी इमोशनल रहा। सभी कंटेस्टेंट के घरवाले उनसे मिलने घर में आए। आज यानी 22 नवंबर को वीकेंड के वार पर सलमान खान घरवालों से इस फैमिली वीक के बारे में बात करते नजर आएंगे। पिछले हफ्ते घर से कोई भी नॉमिमेट नहीं हुआ था तो इस हफ्ते घर से एक सदस्य का जाना तय है। अभी एविक्टेड सदस्य को लेकर कोई आधिकारि नाम सामने नहीं आया है, लेकिन इस बीच वीकेंड का वार से जुड़े अपडेट्स सोशल मीडिया पर आने लगे हैं। बॉटम में मालती, तान्या और कुनिका सदानंद के होने की खबर आ रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बिग बॉस के अपडेट्स देने वाली कई साइट्स दावा कर रही हैं कि कुनिका सदानंद शो से बाहर हो चुकी हैं। कुनिका का नाम X पर ट्रेंड कर रहा है और कई सारे हैंडल्स ने लिखा है कि कुनिका के बिग बॉस 19 का सफर खत्म हो चुका है। हालांकि ऑफिशयल अनाउंसमेंट के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

वोटिंग ट्रेंड्स में कौन आगे

सोशल मीडिया पर चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, वोटिंग ट्रेंड्स में गौरव खन्ना आगे चल रहे हैं। उनके और फरहाना भट्ट के बीच कड़ा मुकाबला है। वहीं यह भी चर्चा है कि मालती चाहर को एल्विश यादव के फैन्स का सपोर्ट मिलने की वजह से उनके कुछ वोट्स बढ़े हैं।


वीकेंड के वार में और क्या हुआ

सोशल मीडिया पर वीकेंड का वार के भी अपडेट्स दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान फरहाना भट्ट को इलायची वाली घटना के लिए डांट लगाएंगे। वहीं उनकी मां की तारीफ करेंगे। सलमान बोलते हैं, मैंने तुम्हें और तु्म्हारी मॉम को देखा, दोनों कितनी अपोजिट हो। तुम्हारी मॉम तो बहुत स्वीट हैं। सलमान ने गौरव भट्ट से उनकी वाइफ की तारीफ की और उनकी जोड़ी को क्यूट बताया। सलमान खान अमाल मलिक को बिग बॉस को बायस्ड कहने की वजह से जमकर फटकारेंगे, उनसे कहेंगे कि जब तक वह बात न करें, अमाल उनसे ना बोलें। सलमान शहबाज को भी डांटेंगे।

घर में होगा फन टास्क

वीकेंड का वार में घर में फन टास्क भी होगा। इसमें कुनिका सदानंद की बहू खोजी जाएगी। इस टास्क का नाम होगा, ‘कौन बनेगा कुनिका की परफेक्ट बहू’। टास्क में फरहाना, अश्नूर और तान्या मित्तल हिस्सा लेंगी।

नोट: बिग बॉस 19 के ये अपडेट्स सोशल मीडिया अपडेट्स पर आधारित हैं। ऑफिशियल अनाउंसमेंट से जुड़ी खबरों और बिग बॉस की अंदर की खबरों के लिए पढ़ें लाइव हिंदुस्तान

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में मजबूत पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, ओटीटी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स और रीडर इंट्रेस्ट की उनकी समझ उन्हें लगातार ट्रेंडिंग और डिस्कवर-फ्रेंडली कंटेंट बनाने में मदद करती है। काजल साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Biology) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। यही बैकग्राउंड उन्हें हेल्थ, फिटनेस, और प्रिवेंटिव केयर जैसे विषयों पर साइंस-आधारित, रिसर्च-ड्रिवेन और एक्सपर्ट-वेरिफाइड रिपोर्टिंग करने में सक्षम बनाता है। 2017 से वह बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्मों के साथ हेल्थ और मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज भी लिख रही हैं, जिनमें वह मेडिकल रिसर्च, डॉक्टर इनपुट और प्रमाणिक स्रोतों पर आधारित जानकारी पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।