Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Tanya Mittal Unfollow Bhojpuri Actress Neelam Giri Know Big reason Behind this
'बिग बॉस' खत्म होते ही बदले तान्या मित्तल के रंग, इस कंटेस्टेंट से तोड़ा रिश्ता, कर दिया अनफॉलो

'बिग बॉस' खत्म होते ही बदले तान्या मित्तल के रंग, इस कंटेस्टेंट से तोड़ा रिश्ता, कर दिया अनफॉलो

संक्षेप:

'बिग बॉस 19' की फाइनलिस्ट रह चुकीं तान्या मित्तल की चर्चा भी किसी बिग स्टार से कम नहीं हो रही है। भले ही ट्रॉफी गौरव के हाथ लगी, लेकिन तान्या लाइमलाइट में उनसे कहीं आगे हैं। इसी बीच अब तान्या ने खुलासा किया कि उन्होंने बिग बॉस के उस कंटेस्टेंट को अनफॉलो कर दिया।

Dec 10, 2025 09:31 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' खत्म हो चुका है। इस सीजन को इसका विनर भी मिल गया, लेकिन ये अभी भी सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो के विनर का खिताब गौरव खन्ना ने अपने नाम किया है। ऐसे में 'बिग बॉस 19' की फाइनलिस्ट रह चुकीं तान्या मित्तल की चर्चा भी किसी बिग स्टार से कम नहीं हो रही है। भले ही ट्रॉफी गौरव के हाथ लगी, लेकिन तान्या लाइमलाइट में उनसे कहीं आगे हैं। इसी बीच अब तान्या ने खुलासा किया कि उन्होंने बिग बॉस के उस कंटेस्टेंट को अनफॉलो कर दिया, जिसके साथ घर में उनकी गहरी दोस्ती थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तान्या ने नीलम को किया अनफॉलो

'बिग बॉस 19' की फाइनलिस्ट रह चुकीं तान्या मित्तल का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है। इस वीडियो में तान्या से पैपराजी ने पूछा कि आप घर से निकलने के बाद किससे मिली। इस पर तान्या ने कहा, 'अभी तो किसी से मुलाकात नहीं हुई, लेकिन जल्द ही देखते हैं किससे मिलना है किससे नहीं।' इसके बाद तान्या से पूछा गया कि क्या नीलम ने आपको अनफॉलो कर दिया। इस पर तान्या ने कहा, 'नहीं ये गेम किसी ने शुरू नहीं किया। नीलम बहुत प्यारी है और उसने मुझे अनफॉलो नहीं किया बल्कि ये मैंने किया रात को और वो भी खुद अपने हाथों से। सिर्फ इसीलिए क्योंकि जब बाहर आकार मैंने इंटरव्यूज देखे जिसमें उसने कहा की तान्या बहुत फर्जी और नकली है, वो कहीं की महारानी नहीं है। ये सुन मुझे बहुत बुरा लगा और दोस्त होकर तुम्हें मेरी कहानी झूठी लग रही है। जबकि हर आँसू और 105 दिन मैंने उसे बोल की मेरी कहानी झूठी नहीं है।'

मेरी कोई बुराई करेगा तो बात नहीं करूंगी

तान्या ने आगे कहा, 'मुझे लगा था कि कम से काम नलीम तो मेरा स्टैंड लेगी, लेकिन उसने भी बाहर आने के बाद पता चला ऐसा नहीं हुआ। अब आज मैं बाहर आकार उससे दोस्ती करती हूं तो वो झूठी होगी। मैं ऐसी ही हूं की अगर मेरी कोई बुराई करेगा तो बात नहीं करूंगी।' फिलहाल अभी तान्या के इस बयान पर नीलम का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।