Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीbigg boss 19 tanya mittal team calls out character assisnation by housemates amaal and abhishek clip viral
BB19:एक लड़का छोड़कर दूसरा... अभिषेक बजाज ने तान्या मित्तल के कैरेक्टर पर उठाई उंगली? फैन्स भड़के

BB19:एक लड़का छोड़कर दूसरा... अभिषेक बजाज ने तान्या मित्तल के कैरेक्टर पर उठाई उंगली? फैन्स भड़के

संक्षेप:

तान्या मित्तल की टीम ने एक क्लिप शेयर की है जिसमें अभिषेक बजाज कह रहे हैं कि तान्या एक लड़का छोड़कर दूसरा पकड़ रही है, इसे रिझाना कहते हैं। घर के बाकी लोग भी उनकी चुगली कर रहे हैं।

Nov 04, 2025 11:59 am ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 में अब कंटेस्टेंट्स ने अब मन में भरा जहर एक-दूसरे के खिलाफ उगलना शुरू कर दिया है। तान्या मित्तल को मित्तल पर घर के ज्यादातर लोग भड़के हुए हैं। तान्या जिन्हें अपना मानती हैं अब वो भी खुलकर उनके लिए अपशब्द बोल रहे हैं। तान्या की टीम ने एक क्लिप शेयर की है जिसमें घरवाले उनके खिलाफ बोल रहे हैं। अभिषेक बजाज भी बाकी घरवालों के साथ मिलकर दबी जुबान से तान्या के कैरेक्टर पर उंगली उठा रहे हैं। इस पर तान्या के फैन्स भड़के हुए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अमाल बोले- खुद घुसती है

तान्या मित्तल के ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें कई सारी क्लिप्स को मर्ज किया है। एक जगह शहबाज बोलते हैं, अब देखना मैं तान्या मित्तल को कैसा एक्सपोज करूंगा। अमाल बोलते हैं, मैं बैठता भी नहीं हूं, घुस-घुसके खुद आती है। अभिषेक बोलते हैं, वो डेली सोप बनाकर चल रही है पूरा। अभी एक लड़का जा रहा है तो दूसरा लड़का पकड़ रही है। मुझे कहती है, तुम घर के सबसे हैंडसम लड़के हो, राम जी आपकी रक्षा करें। इस पर अशनूर बोलती हैं, बॉडी लैंग्वेज भी तो बताओ। फिर अभिषेक अशनूर के हाथ पर हाथ रखकर बताते हैं। शहबाज बोलते हैं, मम्मी बन रही है, जानबूझकर दिखा रही है कि मैं शहबाज को ज्ञान दे दूं। अभिषेक एक जगह बोलते हैं, मुझे पता है वो क्या कर रही है, ये रिझाना होता है। अमाल एक जगह बोलते हैं, इसको बाहर देख लेंगे।

तान्या के चरित्र पर सवाल

तान्या के X (ट्विटर) से शेयर किए इस पोस्ट में लिखा है, उन लोगों ने उसके चरित्र पर सवाल उठाया, मजाक उड़ाया और सॉफ्ट टारगेट बनाया लेकिन फिर भी तान्या मित्तल ने स्ट्रॉन्ग रहने की कोशिश की। पोस्ट में लिखा है कि यह इंडस्ट्री का पाखंडीपन है कि इनसाइडर्स को डिफेंड किया जाता है और आउटसाइडर्स को बेइज्जत किया जाता है। लिखा है कि कैरेक्टर पर उंगली उठाना बॉडी शेमिंग से भी खराब है क्योंकि आप किसी के पूरे असतित्व, डिग्निटी और सच पर अटैक कर रहे हैं। दर्शक अंधे नहीं हैं।

ये भी पढ़ें:तान्या को करना है अमाल को नॉमिनेट, नीलम से पूछा- मैं चली गई तो तुझे दुख होगा?

लोगों ने किया सपोर्ट

इस पोस्ट पर तान्या के सपोर्ट में कई सारे कमेंट्स दिख रहे हैं। एक ने लिखा है कि सलमान खान को आने वाले वीकेंड के वॉर में अमाल, शहबाज, नीलम, अभिषेक, अशनूर और मालती की वो क्लिप दिखानी चाहिए जिसमें उन्होंने तान्या पर कमेंट्स किए हैं। उम्मीद करते हैं कि न्याय मिलेगा।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में मजबूत पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, ओटीटी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स और रीडर इंट्रेस्ट की उनकी समझ उन्हें लगातार ट्रेंडिंग और डिस्कवर-फ्रेंडली कंटेंट बनाने में मदद करती है। काजल साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Biology) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। यही बैकग्राउंड उन्हें हेल्थ, फिटनेस, और प्रिवेंटिव केयर जैसे विषयों पर साइंस-आधारित, रिसर्च-ड्रिवेन और एक्सपर्ट-वेरिफाइड रिपोर्टिंग करने में सक्षम बनाता है। 2017 से वह बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्मों के साथ हेल्थ और मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज भी लिख रही हैं, जिनमें वह मेडिकल रिसर्च, डॉक्टर इनपुट और प्रमाणिक स्रोतों पर आधारित जानकारी पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।