Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Tanya Mittal Said to Gaurav Khanna she must not wear saree if other contestants wore it
Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने माना, उनके गेम का प्लान था साड़ी पहनना, गौरव से बोलीं- अगर यहां पर…

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने माना, उनके गेम का प्लान था साड़ी पहनना, गौरव से बोलीं- अगर यहां पर…

संक्षेप:

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने गौरव खन्ना को अपनी स्ट्रैटेजी बताई। उन्होंने कहा कि साड़ी और गहने पहनना उनके गेम का हिस्सा था क्योंकि उन्हें सबसे अलग दिखना था।

Dec 05, 2025 10:55 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

‘बिग बॉस 19’ के फिनाले से पहले तान्या मित्तल ने अपनी स्ट्रैटेजी रिवील की है। उन्होंने गौरव खन्ना को बताया कि घर में साड़ी और गहने पहनना उनका गेम प्लान था। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि अगर यहां पर लोग साड़ी पहन रहे होते तो वह लहंगे पहनतीं। इसके अलावा उन्होंने अपनी लाइफ का मकसद भी बताया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या बोलीं तान्या?

लिविंग एरिया में बैठकर जब गौरव ने तान्या से पूछा, ‘तुम्हारा मकसद क्या है तान्या मित्तल?’ तान्या बोलीं, ‘मैं चाहती हूं कि आधी दुनिया मुझे मेरे नाम से जाने।’ गौरव ने कहा, ‘मतलब फेम चाहिए तुम्हे इसलिए तुम ऐसी हरकतें करती हो जो अलग हो ताकि वो यूनिकनेस हो।’ तान्या बोलीं, ‘मैं यूनिक, मुझे पसंद है ऐसे रहना। मतलब ये मेरी पर्सनैलिटी है।’

‘वो नहीं करती जो सब कर रहे हैं’

गौरव ने पूछा, ‘मतलब अगर हम सब यहां साड़ी और गहने पहन रहे होते तो तुम नहीं पहनती।’ तान्या बोलीं, ‘हां! तो नहीं पहनती। 100% नहीं पहनती।’ गौरव ने तान्या की टांग खिंचते हुए कहा, ‘फिर तो वर्कर्स जिन्हें तुम काम दे रही हो वो आगे ही नहीं बढ़ पातीं।’ तान्या ने कहा, ‘मैं उन्हें लहंगा बनाने का काम देती, लेकिन वो नहीं करती जो सब कर रहे हैं। सब चीज अलग होनी चाहिए।’

कब है फिनाले?

‘बिग बॉस 19’ का फिनाले 7 दिसंबर को है। आप रात 9 बजे से जियोहॉटस्टार पर रविवार के दिन फिनाले देख सकते हैं। फिनाले वाले दिन गौरव खन्ना, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और प्रणित मोरे में से कोई एक ट्रॉफी अपने नाम करेगा।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।