
Bigg Boss 19: तान्या मित्तल नहीं उठा रहीं अपने घरवालों के कॉल्स, इंटरव्यू के बीच में फोन निकालकर दिखाई चैट
Bigg Boss 19 Tanya Mittal: तान्या मित्तल ने बताया कि वह जब से ‘बिग बॉस 19’ से बाहर निकली हैं तब से अपने घरवालों के कॉल्स नहीं उठा रही हैं। वह उनसे सिर्फ मैसेज पर ही बात कर रही हैं।
तान्या मित्तल रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ से बाहर निकलने के बाद इंटरव्यूज दे रही हैं। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि अभी तक उन्होंने अपने परिवार के किसी भी सदस्य से कॉल पर बात नहीं की है। उन्होंने इसका कारण भी बताया। जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी वजह से उनकी फैमिली को किसी तरह की ट्रोलिंग सहनी पड़ी? तब तान्या ने कहा कि उनके परिवार को ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता है।

कॉल पर क्यों बात नहीं कर रही हैं तान्या
तान्या ने फिल्म विंडो को दिए इंटरव्यू में अपनी नेहा भाभी की चैट दिखाई। तान्या ने उनके मैसेज को जोर से पढ़ा, ‘हर कोई तुम पर कीचड़ फेंक रहा था। हम तुम्हें बहुत याद कर रहे थे।’ इसके बाद तान्या बोलीं, ‘ये मैं एक मैसेज दिखा रही हूं आपको। अभी मैंने किसी से भी फोन पर बात नहीं की है। मैंने उन्हें बोला कि अगर मैं अभी आपसे कॉल पर बात करूंगी तो रोना आ जाएगा। आप मेरा फोन रखना 5 मिनट और देखना सब लोग मेरी हालत देखकर रोए हैं। मेरी छोटी-छोटी भतीजियां हैं।’
‘मैं अशनूर से बात करूंगी’
तान्या ने आगे कहा, ‘मेरी भतीजी आरणा सात साल की है। उन्होंने भैया से कहा कि मैं अशनूर से बात करूंगी। इस तरह की फैमिली से आती हूं मैं। और ट्रोलिंग से मेरी फैमिली को फर्क नहीं पड़ता। मुझे अभी तक किसी ने कहा ही नहीं है कि उन्हें ट्रोल किया गया है। ये सारी बातें मैं आप लोगों से सुन रही हूं।’
‘पापा से बात करूंगी तो अस्पताल पहुंच जाऊंगी’
तान्या ने आगे कहा, ‘मेरी पापा से बात नहीं हुई है अभी तक। अगर मैं पापा से बात करूंगी तो फैल जाऊंगी। सीधे अस्पताल पहुंच जाऊंगी इतना रोऊंगी क्योंकि मेरे पापा ने मुझे बहुत अच्छे से पाला है।’

‘हमारी फैमिली ग्रुप का नाम जय श्री राम है’
तान्या ने आखिरी में बोला, ‘हमारी फैमिली ग्रुप का नाम जय श्री राम है और मैंने ग्रुप पर लिखा है। ये देखिए बिना मौसी के मैसेज। मैंने उन्हें लिखा कि मौसी आई लव यू। आपका कॉल नहीं उठाया क्योंकि कॉल उठाऊंगी तो रो दूंगी। मेरी फैमिली को फर्क नहीं पड़ता ट्रोलिंग से। बहुत बिंदास लोग हैं हम। हमें पता है कि हमारे पास क्या है और क्या नहीं।’

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




