Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Tanya Mittal said her ex boyfriend was vidhayak in front of shehbaaz
विधायक था तान्या मित्तल का एक्स बॉयफ्रेंड? शहबाज बदेशा से बोलीं- कैसे बताऊं तुम्हें, उसके…

विधायक था तान्या मित्तल का एक्स बॉयफ्रेंड? शहबाज बदेशा से बोलीं- कैसे बताऊं तुम्हें, उसके…

संक्षेप:

Bigg Boss 19: शहबाज बदेशा और तान्या मित्तल ने लेटेस्ट एपिसोड में शेरों शायरी कर घर का माहौल लाइट बना दिया। इतना ही नहीं, शेरों शायरी की आड़ में तान्या ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड की पहचान भी बता दी।

Thu, 11 Sep 2025 11:32 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड में शहबाज बदेशा और तान्या मित्तल लिविंग एरिया में बैठकर हल्की-फुल्की बातचीत कर रहे थे। इस बातचीत ने घर का माहौल हंसी-ठिठोली से भर दिया। बातचीत की शुरुआत करते हुए शहबाज ने तान्या से सीधा सवाल किया, “कितने बॉयफ्रेंड रह चुके हैं?” इस पर तान्या ने बिना झिझक जवाब दिया, “दो।” इसके बाद शहबाज ने चुटकी लेते हुए पूछा, “लेटेस्ट वाले से अभी भी प्यार करती है या पुराने वाले से?”

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एक्स की याद में शायरी

तान्या ने तुरंत कहा, “नहीं! नहीं! किसी से प्यार नहीं है।” शहबाज ने तान्या की शायरी का जिक्र करते हुए कहा, “फिर भी तुम उनकी याद में शेरों शायरी कर रही हो। कुछ न कुछ तो है मन में।” इस पर तान्या बोलीं, “अब कोई है नहीं न। न कोई दोस्त है न बॉयफ्रेंड तो उन्हें ही याद करती रहती हूं।”

‘विधायक’ वाला शेर

बातचीत यहीं नहीं रुकी। शहबाज ने मजाकिया अंदाज में कहा, “क्या कहना चाहती हो? ये स्माइल…कहीं तुम्हारा एक्स न आ जाए अंदर।” इस पर तान्या ने खुलासा किया, “पूरी दुनिया ने कहा था कि वो मेरे लायक नहीं है। पर कैसे बताऊं तुम्हें शहबाज उसके जैसा पूरे देश में विधायक नहीं है।” तान्या की इस बात पर शहबाज जोर से ताली बजाने लगे और बोले, “विधायक नहीं है। वाह! वाह! वाह!” तान्या हंस पड़ीं और बोलीं, “ये तो शेर था।” लेकिन शहबाज ने चुटकी लेते हुए कहा, “नहीं! समझ गया मैं। विधायक है।”

सोशल मीडिया पर चर्चा

एपिसोड का यह मजेदार पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी तान्या और शहबाज की इस नोकझोंक को खूब पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स यह जानने के लिए बेताब हो रहे हैं कि विधायक का नाम क्या है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।