
Bigg Boss 19: तान्या ने फरहाना से कहा, अमाल इतनी गालियां देता है, मैं क्यों उससे इम्प्रेस होंगी?
Bigg Boss 19 Tanya Mittal Amaal Mallik: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में अमाल मलिक और तान्या मित्तल का रिश्ता चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में तान्या ने कहा कि वह अमाल को अपना भाई मानती हैं।
‘बिग बॉस 19’ के घर से एक नई वीडियो क्लिप वायरल हो रही है जिसमें तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट बात करती नजर आ रही हैं। तान्या, फरहाना से जमकर बहस करती दिखाई दे रही हैं। तान्या, फरहाना के सामने क्लियर कर रही है कि उसे अमाल मलिक में कोई दिलचस्पी नहीं है। उनका अमाल मलिक से कोई संबंध नहीं है और वह उनसे बिल्कुल भी इम्प्रेस नहीं हैं।

तान्या ने फरहाना से कहा, “मैं अमाल की फोटो पर क्यों किस करूंगी, फरहाना? मैं अपनी मां की कसम खाती हूं, मुझे अमाल में कोई दिलचस्पी नहीं है। वो इतना गुस्सा करता है, गालियां देता है, मैं क्यों उसके साथ फ्लर्ट करूंगी? मुझे एक वजह बताओ कि मैं अमाल से इम्प्रेस क्यों होऊं? क्या वो कोई बिजनेसमैन है?”
वहीं तान्या ने आगे कहा, “मैं अमाल से इम्प्रेस नहीं हूं। वो कोई बहुत अच्छा आदमी है क्या? लोगों ने मेरे बारे में गलत परसेप्शन बना लिया और मैं चुप रही क्योंकि मुझे अपना कैरेक्टर साबित नहीं करना था। एक भी पॉइंट बताओ कि मैं अमाल के साथ फ्लर्ट क्यों करूंगी?”
ये पूरी बातचीत रात में फरहाना और तान्या के बीच हुई, जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस इस क्लिप पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ तान्या का साथ दे रहे हैं तो कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग तान्या को झूठा कह रहे हैं।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




