Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Tanya Mittal responds to Neelam Giri married boyfriend allegations said Uska bahut bada raaz hai mere paas
'मेरे पास नीलम का एक ऐसा राज है...' शो से निकलते ही बिगड़े तान्या के बोल, भोजपुरी एक्ट्रेस को दे डाली धमकी

'मेरे पास नीलम का एक ऐसा राज है...' शो से निकलते ही बिगड़े तान्या के बोल, भोजपुरी एक्ट्रेस को दे डाली धमकी

संक्षेप:

तान्या शो के पूरे सीजन में अपने गेम को लेकर खूब लाइमलाइट में रहीं। खुद सलमान खान ने तान्या के गेम की तारीफ करते हुए कहा था कि इस शो की टीआरपी उनकी वजह से काफी बढ़ी।  ऐसे में अब तान्या ने इंटरव्यू में नीलम गिरी के एक बड़े राज को लेकर बात की।

Dec 11, 2025 07:15 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' खत्म होने के बाद भी तान्या मित्तल लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। तान्या शो के पूरे सीजन में अपने गेम को लेकर खूब लाइमलाइट में रहीं। खुद सलमान खान ने तान्या के गेम की तारीफ करते हुए कहा था कि इस शो की टीआरपी उनकी वजह से काफी बढ़ी। शो से निकलने के बाद तान्या लगातार इंटरव्यूज देती नजर आ रही हैं। ऐसे में अब तान्या ने इंटरव्यू में नीलम गिरी के एक बड़े राज को लेकर बात की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

'मेरे ऐसे दिन आ गए कि मैं शादीशुदा को डेट करूं'

तान्या मित्तल ने हाल ही में इंडिया फोरम को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान तान्या ने भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम को लेकर हैरान करने वाली बात का खुलासा किया। इंटरव्यू के दौरान जब तान्या से नीलम के द्वारा लगाए गए आरोपों पर सवाल किया गया कि उन्होंने शो में कुनिका सदानंद से बात करते हुए कहा था कि आप किसी शादीशुदा लड़के को डेट कर रही हैं। इस पर तान्या गुस्से में कहती हैं, 'मेरे क्या ऐसे ही दिन आ गए हैं कि मैं किसी शादीशुदा को डेट करूंगी।'

'मेरे पास नीलम का एक ऐसा राज है...'

तान्या ने आगे कहा, 'नीलम का एक बहुत बड़ा राज है मेरे पास जो मैं आपको न ही बताऊं तो अच्छा रहेगा। क्योंकि अगर मैंने ये बोल दिया तो आपके सारे चैनल की टीआरपी फट जाएगी। कोई भी चैनल ले नहीं पाएगा उस न्यूज को। मेरे को जब पता चला कि एक लड़के ने क्लेम किया कि वो मेरा बॉयफ्रेंड हैं मैंने उसका भी नाम नहीं लिया, ताकि उसके बच्चों के ऊपर नाम न आए।'

देश में सिंगल लड़के खत्म

तान्या ने आगे कहती हैं, 'जैसे नीलम ने ये बात कही, तो मैं कहती हैं कि उसका एक ऐसा राज है, जिससे आपके चैनल की टीआरपी फट जाएग, लेकिन मैं नहीं बताऊंगी क्योंकि इसे मोरालिटी कहते हैं। वो कहे जो कहना है मैं सह लूंगी। लेकिन किसी के लिए गलत बोलना, उसके राज या किसी के सवाल पर सवाल, किसी के कैरेक्टर पर सवाल किसी के प्यार किसी के गुनटुआ पर मैरिड मैन से प्यार। देखो न क्या हालत हो गई है मेरी कि मुझे मैरिड आदमी से प्यार करना पड़ रहा है आप कुछ तो दया खाओ। क्या मैं सुंदर नहीं हूं आप लोग खुद सोचो मैं बॉयफ्रेंड बना रही हो तो वो भी दो बच्चों के बाप को। देश में सिंगल लड़के खत्म। मैं कभी भी किसी शादीशुदा आदमी का घर तोड़कर उससे प्यार नहीं करूंगी।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।