तान्या मित्तल ने एकता कपूर को दिए गिफ्ट्स, सामने आया वीडियो, लोग बोले- ये होते हैं अमीरों के तोहफे?
‘बिग बॉस 19’ फेम तान्या मित्तल, एकता कपूर से मिलने पहुंची हैं। उन्हाेंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में अपडेट दिया और ये भी बताया उन्होंने एकता कपूर को गिफ्ट्स में क्या दिया है।

‘बिग बॉस 19’ से लाइमलाइट में आईं तान्या मित्तल अब एक्ट्रेस बनने जा रही हैं। शुक्रवार के दिन तान्या ने एकता कपूर के साथ वीडियो पोस्ट किया और बताया कि वे दोनों बहुत जल्द एक प्रोजेक्ट में साथ काम करने वाले हैं। इतना ही नहीं, तान्या, एकता कपूर के लिए ढेर सारे गिफ्ट्स भी लेकर गईं और एकता ने इन गिफ्ट्स की झलक भी दिखाई। आइए बताते हैं कि तान्या ने एकता कपूर से क्या कहा और उन्हें गिफ्ट में क्या दिया।
तान्या से एक्ता ने क्या कहा?
वीडियो की शुरुआत में तान्या कहती हैं, ‘किसने कहा सपने सच नहीं होते? देखा, मैं अभी किसके साथ खड़ी हूं। ओ माय गॉड! मैम, मुझसे मिलकर कैसा लगा?’ तान्या के सवाल का जवाब देते हुए एकता कहती हैं, ‘तान्या, मैंने तुम्हें शो के अंदर ही एक रोल ऑफर कर दिया था, लेकिन तुम्हें यहां आने में काफी समय लग गया।’
क्या सच में तान्या बनेंगी एक्ट्रेस?
तान्या ने पूछा, ‘तो, क्या आप मुझे रोल ऑफर कर रही हैं?’ एकता ने कहा, ‘मैं तुम्हें अभी बता रही हूं, मेरे पास तुम्हारे लिए एक रिटन ऑफर है। मैं तुम्हारे साथ काम करने का इंतजार कर रही हूं।’ तान्या बोलीं, ‘तो इसका मतलब है कि मैं अब हीरोइन बनने जा रही हूं, है ना?’ एकता ने कहा, ‘सबसे जरूरी बात, मैं आपके साथ ईमानदार रहना चाहती हूं। आपने मेरे लिए जो भी तोहफे लाए, उसके लिए धन्यवाद। मैं आपको बताना चाहती हूं कि आपका परिवार बहुत सुंदर है।’
लिखा लंबा और इमोशनल कैप्शन
वीडियो शेयर करते हुए तान्या ने कैप्शन में लिखा, ‘प्रिय एकता मैम / दी, सपने सच होते हैं, आज आपने साबित कर दिया। आपसे मिलकर यकीन हो गया कि भगवान सच में कुछ लोगों पर अपनी विशेष कृपा रखते हैं और वो लोग अलग ही चमकते हैं। आप सिर्फ एक नाम नहीं हो… आप एक इमोशन हो। आपने जो दुनिया बनाई है, वो सिर्फ शो और किरदारों तक सीमित नहीं है, वो हर उस इंसान के दिल में बसी है जिन्होंने कभी आपकी कहानियों में अपनी कहानी देखी। एकता कपूर सिर्फ इंडस्ट्री की क्वीन नहीं, बल्की सपनों को हकीकत में बदलने वाली एक शक्ति है।’
तान्या ने आगे क्या लिखा?
तान्या ने आगे लिखा, 'आप रत्न नहीं हो… आप तो दुर्लभ हो। दुर्लभ दृष्टि, दुर्लभ साहस, दुर्लभ हृदय। इतना सब पाने के बाद भी जो सादगी और गर्मजोशी आपके अंदर है, वही आपको सबसे अलग बनाती है। आज मैं सबसे ज्यादा खुश हूं… इतनी खुशी की बातों में बयान करना मुश्किल है। बस दिल से दुआ निकलती है कि आप हमेशा यूं ही चमकती रहें और हम जैसे सपने देखने वालों को हिम्मत देती रहें। आभारी। प्रेरित। अभिभूत।'
तान्या ने एकता को गिफ्ट में क्या दिया?
तान्या ने एकता कपूर को गिफ्ट में हर चार तरह के UNO दिए। UNO एक तरह के कार्ड्स होते हैं जिसे कई सारे लोग मिलकर खेलते हैं। इसके अलावा तान्या ने एकता को गणपति बप्पा की सुंदर सी मूर्ती भी दी है और बकलावा खिलाकर उनका मुंह मिठा करवाया है। लोग तान्या के गिफ्ट्स पर एकता का रिएक्शन देख खुश हो गए हैं। एक ने कमेंट किया, ‘ये होते हैं अमीरों के गिफ्ट्स? हमारे पास भी हैं UNO तो।’ दूसरे ने लिखा, ‘आपको इतना खुश देख खुशी हो रही है।’
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



