Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Tanya Mittal Made Her Staff Wear Slippers Kunickaa Sadanand and Farhana Bhat Slams
BB19: तान्या का स्टाफ यूं जताता है उनसे प्यार, बोलीं- मैं मना करती हूं लेकिन.., कुनिका-फरहाना ने लताड़ा

BB19: तान्या का स्टाफ यूं जताता है उनसे प्यार, बोलीं- मैं मना करती हूं लेकिन.., कुनिका-फरहाना ने लताड़ा

संक्षेप:

Bigg Boss 19 Tanya Mittal: तान्या मित्तल बिग बॉस 19 में अक्सर शेखी बघारने के चक्कर में खुद ही फंस जाती हैं। हाल ही में फिर उन्होंने अपनी जिंदगी को बढ़ा-चढ़ाकर बताने के बारे में कुछ ऐसा कह दिया कि बुरी फंस गईं।

Sat, 1 Nov 2025 05:17 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल अपने विवादित बयानों और बढ़-चढ़कर बातें बनाने के लिए लगातार चर्चा में रही हैं। कई बार वो बिग बॉस हाउस में ऐसी बातें बोल जाती हैं जो सही नहीं होती हैं और इसके लिए उन्हें बिग बॉस हाउस में लगातार अलग-अलग खिलाड़ियों और खुद सलमान खान द्वारा भी कॉल आउट किया गया है। अब हाल ही में वो शेखी बघारने की कोशिश में कुनिका सदानंद और फरहाना भट के सामने कुछ ऐसा बोल गईं, जिसके बारे में बाद में उन्होंने सफाई देने की काफी कोशिश की, लेकिन बात कवर नहीं हो सकी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तान्या का स्टाफ ऐसे जताता है प्यार

बात शुक्रवार के एपिसोड की है, क्योंकि 'वीकेंड का वार' एपिसोड अगले ही दिन होना था, तो फरहाना भट ने किचन में कुनिका सदानंद से कहा, "पैकिंग करनी है आज।" इस पर कुनिका ने कहा- मैंने तो कर ली है। मौका पाते ही तान्या मित्तल ने अपने मुंह मियां मिट्ठू बनते हुए कहा, "मैं भी नॉमिनेटेड हूं मैम। अरे शिट, मैम मेरे जैसा व्यक्ति पैकिंग कैसे करेगा? मैं तो अभी ही फैल चुकी हूं कि मेरा स्टाफ आने ही वाला है।" इस पर कुनिका ने कहा- आपके बोलने पर भागकर आएंगे वो सब तान्या-तान्या चिल्लाते हुए?

'आप लोगों से ऐसा कैसे करवा सकती हो?'

तो तान्या मित्तल ने बात को और बढ़ा-चढ़ाकर कहते हुए कहा, "अरे मैम वास्तव में। चप्पल तक पहनाता है स्टाफ मैम, बहुत प्यार करता है।" कुनिका सदानंद ने फौरन तान्या मित्तल से कहा, "आप लोगों से ऐसा कैसे करवा सकती हो? यह बहुत बुरी चीज है। मुझे तो लोग पैर पड़ते हैं वो भी बहुत अजीब लगता है।" तान्या समझ गईं कि वो बातों-बातों में ज्यादा बोल गई हैं और उन्होंने बात कवर करते हुए कहा, "अरे पहना देते हैं मैम, लड़कियां हैं। प्यार इतना करते हैं वो। फिर मैं मना करती हूं।"

खुद ही अपनी बात में फंस गईं तान्या

कुनिका की बात का समर्थन करते हुए फरहाना भट ने कहा- बिलकुल सही मैम। मैं आपकी बात से सहमत हूं, मुझे भी यह ठीक चीज नहीं लगती है। वो प्यार इतना करते हैं तो तू चप्पल पहनवाती है? तान्या मित्तल इस बात पर अड़ी रहीं कि वो प्यार करते हैं इसलिए ऐसा करते हैं और वो मना भी करती हैं ऐसा करने के लिए। तान्या मित्तल ने कहा, "मैं थोड़े ही कहती हूं कि करो। वो प्यार करते हैं, मैं यह कह रही हूं।" फरहाना ने कहा कि तो तू रोकती क्यों नहीं है? इस पर तान्या ने कहा कि मैं मना करती हूं। इस पर फरहाना ने कहा- हम नहीं मानते।

ये भी पढ़ें:अभिषेक और अशनूर फिर दोहराएंगे वही गलती? कैमरे ने फिर पकड़ी दोनों की चालाकी!
ये भी पढ़ें:वसुंधरा के सामने आएगा माही का सच, भाईदूज के महाएपिसोड में आएगा महाट्विस्ट
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।