
Bigg Boss 19: तान्या मित्तल के फैशनेबल ब्लॉउज पर बोलीं उनकी डिजाइनर, ‘जब भी स्लीवलेस ब्लॉउज पहनती हैं…’
Bigg Boss 19: तान्या मित्तल की डिजाइनर रिद्धिमा शर्मा ने इंटरव्यू दिया है। उन्होंने तान्या की ट्रोलिंग पर बात की और कहा कि उन्हें लगता है कि बिग बॉस तान्या मित्तल की वजह से ही चल रहा है।
‘बिग बॉस 19’ की तान्या मित्तल ने टॉप-6 में अपनी जगह बना ली है। वह शो में स्पिरिचुअल बातें करती हैं और अलग-अलग तरह की साड़ियों को प्रमोट करती हैं। हालांकि, जब से उन्होंने शो में कदम रखा है तब से उनके ब्लॉउज के डिजाइन्स पर काफी सवाल उठाए गए हैं। लोग कह रहे हैं कि एक तरफ वह साड़ी पहनकर अपने आपको संस्कारी बहू दिखाने की कोशिश का रही हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके ब्लॉउज उतने ही वेस्टर्न होते हैं। ऐसे में उनकी डिजाइनर सामने आई हैं और उन्होंने इस सवाल का जवाब दिया है।
उनकी डिजाइनर रिद्धिमा शर्मा ने टीवी विंडो को दिए इंटरव्यू में बताया कि इससे पहले तान्या अपनी फैक्ट्री की साड़िया पहनती थीं, लेकिन दो हफ्ते पहले उन्हें कॉन्ट्रैक्ट मिला है। उन्होंने कहा, ‘मैं खुद पूरा बिग बॉस देखती हूं। जब भी तान्या स्लीवलेस ब्लॉउज पहनती हैं उसको ढक देती हैं। मुझे नहीं याद कि उन्होंने कभी भी घर के अंदर कोई भी वल्गर ब्लॉउज पहना हो।’
रिद्धिमा शर्मा ने आगे बोला, ‘डीप ब्लॉउज पहनना और स्पिरिचुअल होना कैसे कनेक्टेड है? लोग वेस्टर्न कपड़े पहनकर भी मंदिर जाते हैं। आप अनुष्का शर्मा को देख लीजिए वो प्रेमानंद महाराज को इतना मानती हैं। इतनी स्पिरिचुअल हैं। वो भी अपनी पसंद के कपड़े पहनती हैं। मॉर्डन कपड़े और स्पिरिचुअल होना अलग-अलग बाते हैं। मुझे पता है लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, लेकिन वो बहुत अच्छी हैं और मुझे तो लगता है कि बिग बॉस उन्हीं के नाम से चल रहा है।’

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




