
Bigg Boss 19: 28 किलो का होगा तान्या मित्तल का बिग बॉस 19 के फिनाले का ड्रेस? डिजाइनर बोलीं…
Bigg Boss 19 Tanya Mittal: ‘बिग बॉस 19’ का फिनाले 7 दिसंबर के दिन टेलीकास्ट होगा। एक तरफ, कंटेस्टेंट्स अपनी गेम पर फोकस कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी टीम उनके लुक्स पर काम कर रही है।
‘बिग बॉस 19’ का फिनाले बहुत करीब है। ऐसे में तान्या मित्तल की डिजाइनर रिद्धिमा शर्मा उनके लिए ‘बिग बॉस 19’ के फिनाले का आउटफिट तैयार कर रही हैं। रिद्धिमा ने बताया कि उन्होंने उनकी तरफ से आउटफिट तैयार कर लिया है। हालांकि अभी तक मेकर्स ने उन्हें ये बात नहीं बताई है कि फिनाले में तान्या, मेकर्स द्वारा दी गई ड्रेस पहनेंगी या फिर अपनी।
रिद्धिमा शर्मा ने टीवी विंडो को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं उन्हें लाल कलर का ड्रेस पहनाना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि पूरी ड्रेस पर्ल की हो। पर्ल शुद्धता का प्रतीक है और तान्या बहुत प्योर सोल हैं। हालांकि, मुझे पता चला है कि वो साड़ी पहनना चाहती हैं फिनाले में तो हम साड़ी पर काम कर रहे हैं। मैं पद्मावत लुक देना चाहती हूं उन्हें ताकि बहुत रॉयल लगे।’
रिद्धिमा ने आगे कहा, ‘तान्या का आउटफिट जब बनकर तैयार होगा तब उसका वजन तकरीबन 27-28 किलो का होगा और उसकी कीमत 4 लाख होगी।’ रिद्धिमा ने ये भी कहा कि लोगों को उनके कपड़े बहुत पसंद आ रहे हैं। उनके फैंस मैसेज करके बोलते हैं कि ये ड्रेस हमें चाहिए। कुछ लोग तो ये भी मैसेज करते हैं कि तान्या को हमें वेस्टर्न में देखना है तो मैंने उनके फैंस की बातों को भी ध्यान में रखा है। मैंने उन्हें कुछ वेस्टर्न ड्रेसेस भेजी हैं। मैंने पिछले दो हफ्तों में उन्हें तकरीबन 20 से 25 ड्रेसेस भेजी हैं जिसमें नाइटसूट भी हैं।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




