
Bigg Boss 19: नीलम गिरी ने उड़ाया अशनूर कौर के वजन का मजाक, बोलीं- जुरासिक पार्क का डायनासोर
Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट्स ने अशनूर कौर के वजन और बालों का मजाक उड़ाया। नीलम गिरी ने अशनूर कौर को जुरासिक पार्क का डायनासोर तक कह डाला।
‘बिग बॉस 19’ के लाइव फीड में तान्या मित्तल और नीलम गिरी, कुनिका सदानंद के सामने अशनूर कौर के वजन और आउटफिट का मजाक उड़ाती नजर आईं। उन्होंने अशनूर को जुरासिक पार्क का डायनासोर कहा। सिर्फ तान्या और नीलम ने ही नहीं शहबाज ने भी अशनूर के वजन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिम करने के बाद भी इसका वजन कम क्यों नहीं होता जिस पर अमाल बोले, ‘उसका बॉडी टाइप ही वैसा है।’

उड़ाया मजाक
नीलम ने खाना खाते वक्त कुनिका को कहा, ‘मैम जुरासिक पार्क देखोगे, जुरासिक पार्क।’ इसके बाद नीलम ने अशनूर की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘वो देखिए जुरासिक पार्क।’ कुनिका हंसने लगीं। कुनिका बोलीं, ‘जुरासिक पार्क का डायनासोर।’ नीलम बोलीं, ‘इसके अंदर जुरासिक पार्क के दो डायनासोर छोड़ सकते हैं।’
फेस के बालों पर भी किया कमेंट
तान्या बोलीं, ‘मैम एक बात बताओ, डिटॉक्स के बाद भी इसके बाल कम क्यों नहीं होते हैं?' कुनिका हंस पड़ीं। तान्या बोलीं, ‘मैंने नीलम को बोला कि वो बच्ची है उसे नहीं पता कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।’ कुनिका बोलीं, ‘21 साल की उम्र छोटी नहीं होती। मेरी पोती 13 साल की है। उसको भी पता है कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।’ तीनों यहीं नहीं रुके। तान्या ने अशनूर की ड्रेस पर भी कमेंट किया। उन्होंने कहा कि अगर यही ड्रेस वह या नीलम पहनते तो ज्यादा अच्छी लगती।"
अशनूर की टीम का बयान
अशनूर की टीम ने लिखा, ‘2025 में नेशनल टीवी पर महिलाओं को एक दूसरी महिला की बॉडी-शेमिंग करते देखना बहुत दुख की बात है। यह सरासर अमानवीय है!’

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




