
Bigg Boss 19: रोने से पहले तान्या ने भाई से कही ऐसी बात, सुनकर लोगों के उड़े होश, कहा- ये तो पूरी...
'बिग बॉस 19' के घर में तान्या मित्तल के भाई अमृतेश मित्तल आए थे। भाई को देख तान्या काफी इमोशनल हो गई थीं। घर में दोनों ने जमकर बातें की। ऐसे में अब तान्या और उनके भाई का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' ग्रैंड फिनाले को अब महज दो हफ्ते ही बचे हैं। ऐसे में घर का पूरा माहौल ही बदल गया है। हर कोई जीत को लेकर अपनी कमर सके हुए हैं। वहीं, फिनाले से पहले कुनिका सदानंद के शॉकिंग एविक्शन ने सभी को हैरान कर दिया। हाल ही में घर में कुनिका के बेटे, शहबाज के पिता, गौरव खन्ना की पत्नी सहित कई फैमिली मेंबर्स आए। वहीं, तान्या मित्तल से मिलने उनके भाई आए। ऐसे में अब तान्या और उनके भाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर तान्या का जमकर मजाक बनाया जा रहा।
भाई से तान्या ने कही ये बात
'बिग बॉस 19' के घर में तान्या मित्तल के भाई अमृतेश मित्तल आए थे। भाई को देख तान्या काफी इमोशनल हो गई थीं। घर में दोनों ने जमकर बातें की। ऐसे में अब तान्या और उनके भाई का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तान्या अपने भाई से कहती हैं, 'अगर अभी तू जाए और मैं रोऊं तो मेरी आंखें मत मलना। मेरा मस्कारा खराब हो जाएगा।बस जो आंसू नीचे गिरे उसे ही पोछना।' ये सुनने के बाद अमृतेश कहते हैं, 'रोना ही क्यों है। मैं मेरे को यहां पर एनर्जी देने आया हूं।' तान्या कहती हैं कि मैं कोशिश करूंगी कि न रोऊं। इसके बाद जब वो अपने भाई के गले लगती हैं और रोती दिखती हैं इसी बीच वो उसके कान में कुछ कहती हैं।
लोगों ने उड़ाया मजाक
तान्या और अमृतेश का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। यही नहीं यूजर्स तान्या का जमकर मजाक बना रहे हैं। इस पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'इन्हें डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है।' एक दूसरा लिखता है, 'दिमाग खराब है इसका।' एक ने लिखा, 'इसकी शक्ल अनुपमा से मिलती है।' ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




