Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Tanya Mittal And Farrhana Bhatt demeaning gaurav khanna saying ye sirf aurton se ladta hai
Bigg Boss 19: तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट ने उड़ाया गौरव खन्ना का मजाक, कहा- सिर्फ औरतों से लड़ता है

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट ने उड़ाया गौरव खन्ना का मजाक, कहा- सिर्फ औरतों से लड़ता है

संक्षेप: Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड में तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट ने एक बार फिर गौरव खन्ना के प्रोफेशन पर बात की। उन्होंने ये भी कहा कि गौरव हमेशा औरतों से लड़ता है।

Tue, 11 Nov 2025 07:50 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड का एक क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल गार्डन एरिया में बैठकर घरवालों के बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वीकेंड का वार पर सलमान खान से डांट खाने के बाद भी फरहाना और तान्या ने गौरव खन्ना की बुराई करनी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने गौरव को टीवी पर नहीं देखा है और ये उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी कमी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

फरहाना ने तान्या से कहा, “तुझे पता है गौरव कब एक्टिव होगा? जब वह कैप्टेन बनेगा इसलिए मैं उसकी मदद नहीं कर रही हूं कैप्टेन बनने में।” तान्या बोलीं, “देख मुझे तो वो अच्छे नहीं लगते हैं। न मैंने कभी उन्हें देखा है। चाहे अब मुझे इस बात पर कितनी भी डांट पड़े।” फरहाना ने कहा, “ऐसा नहीं है कि मैंने कभी सीरियल्स नहीं देखे। बचपन में देखते थे, लेकिन इन्हें कभी नहीं देखा और मेरी जिंदगी का ये सबसे बड़ी कमी हो सकती है कि मैंने गौरव को नहीं देखा।” तान्या बोलीं, “मुझे भी ऐसा ही लगता है।” फरहाना ने आगे कहा, “गौरव बिग बॉस में सिर्फ कैप्टेन बनने आया है कि आकर कैप्टेंसी के पीछे पड़ो और कोई एक-दो फीमेल कंटेस्टेंट को टारगेट बनाओ क्योंकि ये मेल के साथ तो लड़ नहीं पाता है।” तान्या बोलीं, “अपने आपको सुपरस्टार समझता है और फिर औरतों से लड़ता है।”

फरहाना ने आगे कहा, “टीवी एक्टर, सॉरी टीवी का सुपरस्टार, तीन महीने क्या, छह महीने भी एक्टिंग कर सकता है।” तान्या बोलीं, “मैंने 20 साल एक्टिंग की होती तो मैं भी कर लेती।” फरहाना ने कहा, “हां, कोई बड़ी बात ही नहीं है।”

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।