
Bigg Boss 19 में शुरू हुई नेपोटिज्म की बहस, गौरव ने अमाल को कही ऐसी बात सिंगर की हुई बोलती बंद
संक्षेप: शो को लेकर लगातार नई अपडेट सामने आ रही है। ऐसे में घर में एक नया बवाल शुरू हो चुका है। अमाल मलिक और गौरव खन्ना के बीच। शो का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में दोनों के बीच जमकर बहस होता दिख रहा है।
Bigg Boss 19 Promo: रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ छोटे परदे पर तबाही मचा रहा है। इस शो को लेकर ऑडियंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ी हुई है। बिग बॉस के घर से एक-एक करके अब तक कई कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं। ऐसे में अब शो को लेकर लगातार नई अपडेट सामने आ रही है। ऐसे में घर में एक नया बवाल शुरू हो चुका है। अमाल मलिक और गौरव खन्ना के बीच। शो का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में दोनों के बीच जमकर बहस होता दिख रहा है।

शुरू हुई नई जंग
'बिग बॉस 19' के नए प्रोमो में दोनों अपॉचुनिटी डोर की बात करते दिख रहे हैं। प्रोमो में गौरव खन्ना, अमाल से कहते हैं, 'पहला दरवाजा जो अपॉर्चुनिटी का खुलता है वो टैलेंट पर नहीं होता। वो इसलिए होता है क्योंकि तुम किसी सही आदमी को जानते हो इसलिए।' इस पर अमाल भड़के हुए गौरव से कहते हैं, 'भाई आप कोई भी स्टार रख लो इसी तरह की स्ट्रगल होती है एक आर्टिस्ट की। इसी तरह से वो एक स्टार बनता है।'
बिग बॉस के घर में शुरू हुई नेपोटिज्म की बहस
इस पर अमाल को जवाब देते हुए गौरव कहते हैं, 'जहां से तेरा स्ट्रग्ल शुरू हुआ है वहां पर हम एक्सपायर करते हैं।' ये बात इतनी बढ़ जाती है कि मालती भी गौरव की बात को सही बताती हैं और गौरव चिल्लाते हुए कहते हैं कि किसी को फूट ऑन दी डोर मोमेंट नहीं मिला। वो फूट डोर मोमेंट भी किसी के पिता से नहीं मिला, उनको पता भी नहीं था कौन आया है। तीनों के बीच बहस छिड़ जाएगी। अब घर में नेपोटिज्म का नया मुद्दा शुरू हो गया है।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




