Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 singer amaal mallik almost confirm for Salman Khan Show
Bigg Boss 19 में होगी मशहूर सिंगर की एंट्री! डिप्रेशन के बाद फैमिली से तोड़ा था  रिश्ता

Bigg Boss 19 में होगी मशहूर सिंगर की एंट्री! डिप्रेशन के बाद फैमिली से तोड़ा था रिश्ता

संक्षेप:  बिग बॉस 19 में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर की एंट्री को कन्फर्म बताया जा रहा है। हाल ही में ये सिंगर ने अपने परिवार से रिश्ता तोड़ने को लेकर काफी विवादों में रहा था।  

Fri, 25 July 2025 05:28 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 को लेकर इस वक्त फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है। सलमान खान होस्टेड इस कंट्रोवर्शियल शो को लेकर काफी बज बना हुआ है। बिग बॉस 19 में हिस्सा लेने को लेकर अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं। ऐसे में अब इस शो से एक और बड़ा नाम जुड़ रहा है। शो में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर की एंट्री को कन्फर्म बताया जा रहा है। हाल ही में ये सिंगर ने अपने परिवार से रिश्ता तोड़ने को लेकर काफी विवादों में रहा था। आइए बताते हैं कौन है वो?

बिग बॉस में होगी इस फेमस सिंगर की एंट्री!

सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में एंट्री लेने वाला बॉलीवुड के मशहूर सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर कोई और नहीं बल्कि अमाल मलिक हैं। बिग बॉस की ताजा खबरें देने वाला biggboss.tazakhabar की रिपोर्ट के अनुसार, अमाल मलिक को शो के लिए अप्रोच किया गया है। यही नहीं, उनकी एंट्री को लगभग कन्फर्म बताया जा रहा है। अमाल की चैनल और प्रोडक्शन हाउस से बातचीत भी चल रही है। इसके साथ ये भी जानकारी सामने आ रही है कि अगर जरूरत पड़ी तो वो लास्ट मिनट पर शो से बैकआउट कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि शो से जुड़ी फॉर्मलिटीज भी सिंगर ने शुरू कर दी हैं। हालांकि, अभी तक ये कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ या नहीं? इसे लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

क्लिनिकल डिप्रेशन का किया था खुलासा

बता दें कि अमाल मलिक पिछले कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर खुद के क्लिनिकल डिप्रेशन में होने का खुलासा किया था। साथ ही उन्होंने अपनी इस हालत का जिम्मेदार अपने परिवार को बताया था। अमाल ने सोशल मीडिया पर ये भी ऐलान कर दिया था कि उनका उनके परिवार से कोई रिश्ता नहीं होगा। वो सारे संबंध बस प्रोफेशनल रखेंगे। हालांकि, बाद में अमाल ने उस पोस्ट को डिलीट कर दिया था।

इन कंटेस्टेंट के नाम पर भी हो रही चर्चा

बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट लिस्ट की बात करें तो अमाल मलिक के अलावा, धीरज धूपर, श्रद्धा आर्या, अरिश्फा खान के अलावा गौरव खन्ना, लक्ष्य चौधरी, डिनो जेम्स, सुंदूस मौफकीर , ममता कुलकर्णी, मुनमुन दत्ता, अपूर्वा मखीजा, राज कुंद्रा, राम कपूर, गौतमी कपूर, मून बनर्जी, शशांक व्यास, अरहान अंसारी, खुशी दुबे, नील मोटवानी, शरद मल्होत्रा,धनश्री वर्मा और हुनर हाली का नाम सामने आ चुके हैं। बता दें कि यह रियलिटी शो इस साल जुलाई, 2025 से दस्तक देगा।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।