गौरव खन्ना से चंद घंटों में छिनी उनकी कैप्टेंसी, ये शख्स बना घर का नया कैप्टन

गौरव खन्ना से चंद घंटों में छिनी उनकी कैप्टेंसी, ये शख्स बना घर का नया कैप्टन

संक्षेप:

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के नए कैप्टन गौरव खन्ना बनेंगे, लेकिन उनकी ये कैप्टेंसी सिर्फ आधे घंटे की होगी। इसके बाद बिग बॉस उनसे उनकी कैप्टेंसी छीन लेंगे। गौरव खन्ना से कैप्टेंसी छीनने के बाद घरवालों के वोट से घर का ये सदस्य कैप्टेंन बनेगा। 

Nov 12, 2025 08:21 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

बिग बॉस 19 के इस हफ्ते के कैप्टेंसी टास्क में घरवालों के बीच काफी बहस देखने को मिली। रिपोर्ट्स की मानें तो टास्क के बाद गौरव खन्ना घर के नए कैप्टन बने। हालांकि, अब खबर है कि गौरव खन्ना सिर्फ आधे घंटे के कैप्टन बने। इसके बाद बिग बॉस ने उन्हें कैप्टेंसी से हटा दिया। गौरव खन्ना की कैप्टेंसी छिनने के बाद घरवालों ने घर के नए कैप्टन के लिए वोट दिए। घरवालों के वोट से घर के कैप्टन कोई और नहीं बल्कि शहबाज बदेशा बने।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गौरव खन्ना के सामने आए ये ऑप्शन

फिल्म विंडो की रिपोर्ट के मुताबिक, गौरव खन्ना को ऐप रूम में भेजा गया। वहां, गौरव खन्ना के सामने ऑप्शन रखा गया कि वो घर के लिए 30 पर्सेंट राशन, पूरे घर का नॉमिनेशन के साथ कैप्टन बन सकते हैं, या तो वो शहबाज को कैप्टन बना दें और 100 पर्सेंट राशन लें और कोई नॉमिनेशन नहीं होगा। गौरव खन्ना ने अपनी कैप्टेंसी चुनी जिससे पूरा का पूरा घल नॉमिनेट हो गया और घर में तीस पर्सेंट राशन आया।

घरवालों ने बिग बॉस पर उठाए सवाल

इसके बाद घरवाले भड़क गए। घरवालों ने बिग बॉस पर आरोप लगाए कि वो गौरव खन्ना को लेकर पक्षपात करते हैं। घरवालों ने पछा कि गौरव खन्ना को ये ऑप्शन क्यों दिया गया। घरवालों के इस रवैया पर बिग बॉस भड़क गए। इसके बाद उन्होंने घरवालों को असेंबली रूम में इकट्ठी किया। बिग बॉस ने घरवालों को पेन पेपर दिए और कहा कि घरवाले उस सदस्य को वोट दें जिसे वो कैप्टन बनाना चाहते हैं।

घर को मिला नया कैप्टन

सभी घरवालों ने शहबाज बदेशा का नाम लिखा। इसके बाद बिग बॉस ने अपना दूसरा ट्विस्ट बताया। उन्होंने गौरव खन्ना की कैप्टेंसी रद्द कर दी और शहबाज को कैप्टेन बना दिया। हालांकि, शहबाज के कैप्टन बनने के बाद भी बिग बॉस अपने 30 पर्सेंट राशन और पूरे घर को नॉमिनेट करने वाले अपने निर्णय से नहीं हटे।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।