
BB: शहनाज गिल ने घरवालों को दिए मजेदार निकनेम, इस कंटेस्टेंट के लिए कहा- धक्के मारकर निकालो
Bigg Boss 19 Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने बिग बॉस 19 के घरवालों के दिए मजेदार निकनेम, इस कंटेस्टेंट के लिए कहा- इसको धक्के मारकर निकालो। प्रोमो वीडियो मिनटों में हो गया वायरल।
'वीकेंड का वार' के रविवार के एपिसोड में शहनाज गिल बतौर मेहमान शरीक होंगी। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया है जिसमें शहनाज गिल को दूसरी बार स्टेज पर आते देखा जा सकता है। पिछली बार वो शो में तब आई थीं, जब उनके भाई शहबाज बदेशा शो का हिस्सा नहीं बने थे। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि शहनाज गिल के साथ सलमान खान एक गेम खेलेंगे और उनसे घरवालों को एक पंजाबी शब्द में डिस्क्राइब करने को कहेंगे।
शहनाज गिल ने इन्हें दिया कौन सा नाम
सलमान खान सबसे पहले शहबाज को एक शब्द में परिभाषित करने को कहेंगे। शहनाज अपने भाई को 'कलोली' नाम देंगी, जिसका मतलब होता है- जो आदमी कलोले करता रहता है, मजाक करता रहता है। शहनाज गिल ने फरहाना भट को गुंडी नाम दिया। गौरव खन्ना को उन्होंने 'अध्यापक' टाइटल दिया। लेकिन जब बारी मालती चाहर की आई तो शहनाज के दिल की बात बाहर आ गई।
शहनाज ने कहा- धक्के मारकर निकालो
शहनाज गिल के बारे में पूछने पर मालती चाहर ने कहा- धक्के मारकर निकालो। यह सुनकर सलमान खान शॉक्ड रह गए और शहनाज गिल की हंसी छूट गई। शहनाज गिल की बात पर पब्लिक का रिएक्शन भी देखने लायक है। कई फॉलोअर्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा है कि शहनाज गिल ने मजाक-मजाक में बात तो सही कह दी। तो वहीं कई फॉलोअर्स ने कमेंट किया है कि शहनाज गिल को मालती चाहर के लिए नहीं, बल्कि फरहाना भट के लिए यह बात कहनी चाहिए थी।
इस वजह से चर्चा में रही हैं ये कंटेस्टेंट
बता दें कि फरहाना भट जहां बिग बॉस हाउस में अपने बिगड़े बोलों के लिए चर्चा का विषय रही हैं, वहीं मालती चाहर बिग बॉस हाउस में दूसरी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आई थीं। हालांकि बिग बॉस हाउस में उन्होंने जिस तरह आते ही तहलका मचा दिया, उसने लोगों के जेहन में उनकी निगेटिव इमेज बनाई। लेकिन वक्त के साथ जिस तरह उन्होंने बिग बॉस हाउस में पॉपुलैरिटी और पॉजिटिव इमेज बनाने की कोशिश की है, उसके चलते वो प्रणित समेत कई खिलाड़ियों की क्लोज हो गई हैं।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




