Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीbigg boss 19 shehnaaz gill father santokh transformation shocked ashnoor got trolled for praising tanya inside house
Bigg Boss 19: शहबाज के पापा ने तान्या को कहा कुछ ऐसा कि लोग बोले ठरकी? फिट लुक देख चौंकी अशनूर

Bigg Boss 19: शहबाज के पापा ने तान्या को कहा कुछ ऐसा कि लोग बोले ठरकी? फिट लुक देख चौंकी अशनूर

संक्षेप:

Bigg Boss 19 Live Feed Highlights: बिग बॉस 19 की लाइव फीड पर कई सारे अपडेट्स आ चुके हैं। दर्शक X पर क्लिप्स और वीडियोज पोस्ट कर रहे हैं। शहबाज के पिता की एंट्री हो चुकी है, घरवाले उनके साथ मजे कर रहे हैं।

Nov 20, 2025 06:43 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 के अंदर का माहौल इस वक्त बदला हुआ है। शो में शहबाज की फैमिली से उनके पिता ने घर में एंट्री ली तो सभी चेहरों पर रौनक आ गईं। लाइव फीड से कई सारे क्लिप्स वायरल हैं जिनमें शहबाज के पापा संतोष सिंह सुख घरवालों के साथ मस्ती कर रहे हैं। शहबाज अपने पापा को देखकर इमोशनल होते हैं वहीं घरवाले बोलते हैं कि वह शहबाज के छोटे भाई लग रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शहबाज के पापा को देख चौंके घरवाले

फैमिली वीक में शहबाज के घर से उनके पिता की एंट्री होगी। नया मेहमान देखकर फिर से घरवालों के चेहरे खिल जाएंगे। शहबाज के पिता अमाल से कहेंगे कि उनकी और शहबाज की दोस्ती को लोग पसंद कर रहे हैं। शहबाज अपने पापा हो हिंदी में बोलता देख कहेंगे, पापा आपकी हिंदी मुझे नकली लग रही है। वहीं अशनूर शहबाज के पिता को देखकर बोलीं, अंकल आप तो शबहाज के छोटे भाई लग रहे हैं। इंटरनेट पर भी कई लोग शहबाज के पिता की पहले और बाद की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। उनका ट्रांसफॉर्मेशन भी चर्चा में है।

तान्या को कहा सुंदर

शहबाज के पापा फरहाना और तान्या मित्तल की तारीफ करेंगे। एक क्लिप वायरल है जिसमें तान्या बोलती हैं, अंकल आप बहुत अच्छे हो। इस पर शहबाज के पापा बोलते हैं, तान्याजी लेकिन आपके जितना अच्छा थोड़े ही हूं। खूबसूरत हो आप। अब लोग इस क्लिप पर की तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, अंकल अमाल के सामने फ्लर्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ये कैसा व्यवहार है अंकलजी? खूबसूरत हो सीधे मुंह पर बोल दिया अंकल। एक ने लिखा है, इसका बाप ठरकी है। बता दें कि शहनाज गिल भी सीजन 13 में मजाक में अपने पापा को ठरकी बोलती रहती थीं।

फरहाना ने बनाई चाय

फरहाना उनके लिए चाय बनाकर लाएंगी। कुनिका शहबाज के पापा से पूछेंगी कि उन्हें फरहाना की चाय कैसी लगी। इस पर वह जवाब देंगे, बुरा बोलूंगा तो ये ऐसी की तैसी कर देगी। बता दें कि शहनाज गिल और शहबाज के पिता के बदले लुक के भी चर्चे हैं। वह पहले से फिट और यंग लग रहे हैं।

तान्या और मालती के भाई की एंट्री

बचे हुए कंटेस्टेंट्स में तान्या मित्तल के घर से उनके भाई आएंगे। मालती चाहर फैमिली वीक पर काफी उदास थीं और कयास लग रहे थे कि उनकी फैमिली से कोई नहीं आएगा। अब कुछ लाइव फीड देने वाले अकाउंट्स पर दिख रहा है कि मालती के लिए उनके दीपक चाहर घर में आएंगे।

शहबाज के पापा ने यह भी बताया कि पंजाब ने बिग बॉस 13 सीजन देखा था। अब बिग बॉस 19 देख रहे हैं। शहबाज के दादा, दादी, मां सारे लोग बिग बॉस देखते हैं। संतोष बोले, शहबाज बेटा तुम अब अपने नाम से जाने जाते हो।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में मजबूत पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, ओटीटी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स और रीडर इंट्रेस्ट की उनकी समझ उन्हें लगातार ट्रेंडिंग और डिस्कवर-फ्रेंडली कंटेंट बनाने में मदद करती है। काजल साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Biology) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। यही बैकग्राउंड उन्हें हेल्थ, फिटनेस, और प्रिवेंटिव केयर जैसे विषयों पर साइंस-आधारित, रिसर्च-ड्रिवेन और एक्सपर्ट-वेरिफाइड रिपोर्टिंग करने में सक्षम बनाता है। 2017 से वह बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्मों के साथ हेल्थ और मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज भी लिख रही हैं, जिनमें वह मेडिकल रिसर्च, डॉक्टर इनपुट और प्रमाणिक स्रोतों पर आधारित जानकारी पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।