
सिद्धार्थ शुक्ला के नाम पर शहबाज ने मांगा वोट? भाई के बयान पर शहनाज गिल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मेरी सलमान सर से...'
घर में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकी शहनाज गिल ने बतौर गेस्ट एंट्री करने की। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें शहनाज ने अपने भाई शहबाज बदेशा के सिद्धार्थ शुक्ला के नाम पर वोट मांगने वाले बयान पर रिएक्ट किया।
'बिग बॉस 19' के घर में इस वक्त काफी बवाल मचा हुआ है। इस शो में हर कोई खुद को सेफ रखने के लिए जमकर मेहनत कर रहा है। फैंस को हमेशा ही वीकेंड का वार का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में इस बार का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। एक तरफ जहां सलमान ने घरवालों की क्लास लगाई। वहीं, घर में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकी शहनाज गिल ने बतौर गेस्ट एंट्री करने की। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें शहनाज ने अपने भाई शहबाज बदेशा के सिद्धार्थ शुक्ला के नाम पर वोट मांगने वाले बयान पर रिएक्ट किया। आइए जानते हैं शहनाज ने क्या कहा?

क्या कहा शहबाज ने
दरअसल, हाल ही में शहबाज बदेशा ने सिद्धार्थ शुक्ला के नाम पर कहा कि एक्टर के जो फैंस बाहर बैठे हुए हैं उनके लिए वोट करे। यही नहीं शहबाज ने ये तक कहा था, 'अब मुझे भी नॉमिनेशन में आकर देखना है, बैठे हुए हैं सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस बाहर मेरे लिए, वो करेंगे मेरे लिए वोट।'
शहनाज ने भाई के बयान पर कहा
ऐसे में अब सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में इस वीकेंड का वार में शहनाज गिल एंट्री करने वाली हैं। वहीं, शहनाज से पूछा गया कि उनके भाई शहबाज बदेशा ने सिद्धार्थ शुक्ला के नाम पर कहा कि एक्टर के जो फैंस बाहर बैठे हुए हैं उनके लिए वोट करे। इस सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा, 'आपको क्या लगता है?' शहनाज गिल से आगे सवाल किया गया कि अपनी पर्सनालिटी के आधार पर मांगनी चाहिए ना? लेकिन इसके जवाब में शहनाज गिल ने कहा, 'वो हमारी बात हुई है अंदर सलमान सर के साथ, आप लोगों को एपिसोड में दिखाया जाएगा।' बता दें कि शहनाज अपनी फिल्म 'इक कुड़ी' के प्रमोशन के लिए 'बिग बॉस 19' में पहुंची।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




