
Bigg Boss 19: शहबाज को पापा से मिली बैड न्यूज, अमाल ने किया मोटिवेट, कहा- मृदुल से पूछेंगे
Bigg Boss 19 Shehbaz Badesha: शहबाज बदेशा के पापा संतोख सिंह सुख ‘बिग बॉस 19’ में एंट्री ले चुके हैं। उन्होंने शहबाज को बाहर की ऐसी न्यूज दी जिसे सुनकर शहबाज परेशान हो गए।
‘बिग बॉस 19’ के फैमिली वीक में शहबाज बदेशा के पापा संतोख सिंह सुख आए। उन्होंने आते साथ पहले तो खूब मस्ती की और फिर रात में शहबाज को एक बुरी खबर दी। उन्होंने शहबाज को बताया कि उनके इंस्टाग्राफ पर सिर्फ 1.4 मिलियन फॉलोअर्स जुटे हैं। ये सुनकर शहबाज का मुंह उतर गया क्योंकि फरहाना 40 हजार से 1.7 मिलियन पहुंच गई है और वह 5 लाख से 1.4 मिलियन तक ही पहुंच पाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का बहुत बुरा लग रहा है। ऐसे में अमाल मलिक ने शहबाज को मोटिवेट किया।
अमाल ने शहबाज को समझाया
अमाल ने शहबाज से कहा, ‘तुमको सिर्फ अपनी हेल्थ पर ध्यान देना है और ये फुकरापंती छोड़नी है कि मेरे यार…वो खुद आएंगे तेरे पास। अब तो और आएंगे। तू स्टार बन गया है न। जैसे गुड़ पर मक्खी आती है वैसे ही आते हैं लोग। तू अंधेपन में देख नहीं पाएगा कि ये मेरे दोस्त हैं, दुश्मन हैं या क्या हैं क्योंकि सक्सेस के समय सब आते हैं। फेलियर के टाइम पर अकेले रह जाते हैं और फिर मम्मी, पापा और शहनाज साथ खड़ा रहेंगे। जैसे मेरे टाइम पर मम्मी, पापा और अरमान थे साथ।’
अमाल ने आगे कहा, ‘सुन मेरी बात। इधर-उधर मत देख। मुझे देख। 29 बहुत अच्छी उम्र है। अभी ब्रान्ड आएंगे तेरे पास। अपन मृदुल से भी बात करेंगे। उससे पूछेंगे कि कैसे करते हैं ब्रान्ड कोलैबोरेट? कौन से ब्रान्ड आते हैं? कैसे डील करते हैं? मुझे भी करना है ये सब। चिंता मत कर। अपन सब कर लेंगे।’

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




